PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने रचा नया अध्याय, बने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के 39वें मुख्य न्यायाधीश

09 सितंबर 2026
साझा करें:
जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने रचा नया अध्याय, बने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के 39वें मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी बने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के 39वें मुख्य न्यायाधीश

राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के 39वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ,  श्रीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ, समारोह में राजस्थान से पहुंचे 100 से अधिक लोग, राजस्थान से जस्टिस भाटी की धर्मपत्नी जस्टिस नूपुर भाटी सहित, जस्टिस भाटी की बहन एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एश्वर्य भाटी पहुंची साथ, जस्टिस विनीत कुमार माथुर, जस्टिस इंद्रजीत सिंह, जस्टिस कुलदीप माथुर सहित, करीब 100 से अधिक अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह में रहे उपस्थित, जस्टिस भाटी की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद हुई, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट की कमान संभालने के साथ ही उन्होंने राजस्थान से बाहर एक महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी संभाली है, जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी का न्यायिक और कानूनी करियर रहा है बेहद समृद्ध, उन्होंने वर्ष 1992 में वकालत शुरू की और मुख्य रूप से राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में रिट, सर्विस लॉ, राजस्व, चुनाव, शिक्षा, खनन, पंचायती राज, आपराधिक मामलों और जनहित याचिकाओं से जुड़े मामलों में की पैरवी, इतने ही नहीं वे राजस्थान सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं और वर्ष 2016 में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश हुए थे नियुक्त, बार एसोसिएशन और विधि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका रहा है लंबा अनुभव, अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे महत्वपूर्ण केंद्रशासित प्रदेशों के साझा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति को उनके न्यायिक करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है 




Justice Pushpendra Singh Bhati, जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी, पुष्पेंद्र सिंह भाटी, जम्मू कश्मीर लद्दाख हाईकोर्ट, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 39वें मुख्य न्यायाधीश, Chief Justice Jammu Kashmir Ladakh High Court, Rajasthan High Court Justice Pushpendra Bhati, Pushpendra Singh Bhati Oath

Justice Pushpendra Singh Bhati, Pushpendra Singh Bhati, Jammu Kashmir High Court, Ladakh High Court, Chief Justice, Rajasthan High Court, Justice Bhati, High Court News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal