आईएएस बालागुरु के की जीवनी | IAS Balaguru K Elammal Biography in Hindi

IAS Balaguru K Elammal Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको आईएएस बालागुरु के की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

IAS Balaguru K Elammal Latest News – श्री बालागुरु के मध्य प्रदेश कैडर के 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. बेहद गरीबी से आगे बढ़कर देश की शीर्ष प्रशासनिक एग्जाम में पास करने वाले बालागुरु बेहद अनुशासन प्रिय अधिकारी हैं. मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले बालागुरु राज्य के सीहोर जिले के जिलाधिकारी हैं. राज्य की मोहन यादव सरकार भी ऐसे बेदाग़ और ईमानदार छवि वाले अधिकारी को महत्व देती है. इस लेख में हम आपको आईएएस बालागुरु के की जीवनी (IAS Balaguru K Elammal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

आईएएस बालागुरु के  की जीवनी (IAS Balaguru K Elammal Biography in Hindi)

पूरा नामबालागुरु के
उम्र39 साल
जन्म तारीख27 जुलाई 1987
जन्म स्थानतमिलनाडु
शिक्षाग्रेजुएशन
कॉलेज
वर्तमान पदसीहोर के कलेक्टर
व्यवसायआईएएस ऑफिसर
बैच2015
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नाम
माता का नाम
पत्नी का नाम
बच्चे
बेटें का नाम
बेटी का नाम
स्थाई पतातमिलनाडु
वर्तमान पतासीहोर
फोन नंबर
ईमेलdmsehore[at]nic[dot]in

आईएएस बालागुरु के का जन्म, परिवार और शिक्षा  (IAS Balaguru K Elammal Birth, Family & Education)

आईएएस श्री बालागुरु के (IAS Shri Balaguru K) का जन्म 27 जुलाई 1987 को तमिलनाडु में हुआ था. उनकी शुरुआती शिक्षा गांव से ही हुई. बाद में उन्होंने ग्रेजुएशन किया.

बालागुरु के  का  शुरुआती जीवन (Balaguru K Elammal Early Life)

निर्धन परिवार में जन्मे श्री बालागुरु का आरम्भिक जीवन बड़ा कठिनाई पूर्ण गुजरा. जहाँ एक ओर आर्थिक संकट तो वही दूसरी ओर जीवन में कुछ बड़ा करने की जुनून. कुछ मीडिया सूत्रों के अनुसार आईएएस बनने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किये, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड से लेकर घरों में सामान डिलेवरी करने तक की नौकरी शामिल है. चूँकि उनके पिता मजदूरी का काम करते थे इसलिए घर में जबरदस्त आर्थिक तंगी थी. ऐसे परिवेश में रहने वालो के लिए सही से जीवन चलाना ही कठिन होता है, तो फिर आईएएस जैसे देश की सबसे कठिन परीक्षा देना और फिर उसमें पास करना, तो किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं लगती है. बावजूद इसके, बालागुरु ने ऐसा किया. अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने असम्भव को भी सम्भव किया.

बालागुरु के  का  आईएएस करियर (Balaguru K Elammal IAS Career)

श्री बालागुरु के मध्य प्रदेश कैडर के 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. अपने चौथे प्रयास में 265वें रैंक के साथ उन्होंने आईएएस एग्जाम को पास किया. श्री बालागुरु के बेदाग छवि के कर्मठ अधिकारी माने जाते है. प्रशासनिक गलियारों में अपनी ‘लो-प्रोफाइल’ लेकिन ‘हाई-इम्पैक्ट’ वाली कार्यशैली के लिए वे जाने जाते हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक पदों पर रहते हुए शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने में बड़ी भूमिका निभाई है.

प्रशिक्षण उपरान्त उन्होंने 2016-17 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में असिस्टेंट कलेक्टर (एडीएम) के पद पर काम किया. 2017 में वे सहायक सचिव बनाये गए जबकि 28 जनवरी 2025 को उन्हें मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का कलेक्टर (DM) बनाया गया. वे अपनी ईमानदारी और पारदर्शिता के तौर पर राज्य में एक विशेष पहचान रखते है.

इस लेख में हमने आपको आईएएस बालागुरु के की जीवनी (IAS Balaguru K Elammal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.