‘उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए’- ये क्या बोल गई राबड़ी देवी ?

Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने पर राबड़ी देवी (Rabri Devi) का बड़ा बयान, कहा- जबरदस्ती हटाया जा रहा है CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को, कहा- उनकी बुद्धि हो गई भ्रष्ट, नीतीश कुमार बने रहना चाहिए सीएम, नहीं छोड़ना चाहिए बिहार, दिल्ली में रूटीन चेकअप के बाद लालूप्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)और राबड़ी देवी पहुंचे थे पटना, बिहार में सियासी हलचल के बीच जारी है गहमागहमी, नीतीश कुमार विदाई प्रोटोकॉल के तहत पहुंचे राजभवन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से 10 मिनट तक की शिष्टाचार भेंट, सीएम हाउस में नीतीश कुमार से उपेंद्र कुशवाह ने की मुलाकात, उधर राजनीति में नई पारी की शुरूआत से पहले ही एक्टिव हुए निशांत कुमार (Nishant Kumar), JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर विधायकों के साथ की बैठक, बैठक में शामिल हुए कई वरिष्ठ और युवा विधायक, निशांत कुमार रविवार को ज्वॉइन करेंगे पार्टी, इससे पहले CM हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ की बैठक, कई विधायकों ने किया नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध, भावुक हुए कई विधायक, सीएम ने कहा – मैं राज्यसभा जा रहा हूं वहां से भी सब देखता रहूंगा, जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का आया बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई कुछ भी नहीं कर सकता, नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार के अगले सीएम का नाम

ये भी पढ़े : डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर धुआं-धुआं ! करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग