PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

हाईकमान के खिलाफ हरीश रावत के तेवर, क्या अब कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाएगी पार्टी?

05 अक्टूबर 2026
साझा करें:
हाईकमान के खिलाफ हरीश रावत के तेवर, क्या अब कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाएगी पार्टी?

हरीश रावत Vs कांग्रेस हाईकमान! सैलजा की नाराजगी के बाद भी नहीं रोकी यात्रा, क्या होगा बड़ा एक्शन?

उत्तराखंड की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान आई सामने, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हाईकमान की नाराजगी और रोड शो रोकने के निर्देश के बावजूद अपनी ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ जारी रखने का किया ऐलान, इसे लेकर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने 1 अक्टूबर को रावत को पत्र लिखकर उनके हालिया बयानों और प्रदेश में निकाली जा रही यात्रा पर जताई नाराजगी, पत्र में लिखा- हमें पता चला है कि आप राज्य में यात्रा कर रहे हैं, इस विषय पर न तो मुझसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष से चर्चा की गई, अपनी असंतुष्टि व्यक्त करते हुए सेल्जा ने यह भी बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रावत ने हाल ही में कुछ विवादास्पद बयान दिए हैं, उन्होंने कहा- राज्य में आने वाले महीनों में चुनाव होने वाले हैं और पार्टी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा, आप यह भी समझेंगे कि इस समय ऐसा कोई भी समानांतर कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं होगा, वही इसके साथ ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें यात्रा आगे नहीं बढ़ाने की सलाह देने के साथ दिल्ली भी किया था तलब, लेकिन रावत ने इन निर्देशों को मानने से इनकार करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी अगली रणनीति साफ कर दी, रावत ने कहा- चुनौती बड़ी है, लेकिन उत्तराखंड के स्वाभिमान के लिए उनका संकल्प भी दृढ़ है और ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ के इस दौर में अब रुकना नहीं है, उन्होंने जसपुर से हल्द्वानी तक लोगों से संवाद करने और राज्य में बदलाव के साथ कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने की बात कही, ऐसे में अब विधानसभा चुनाव से पहले ही हरीश रावत और कांग्रेस हाईकमान के बीच बढ़ता यह टकराव पार्टी के लिए नहीं होगा सही, वही अब चर्चा है कि आने वाले समय में पार्टी हाईकमान हरीश रावत पर कोई एक्शन लेता है या नहीं?


Harish Rawat, Kumari Selja, Congress High Command, Uttarakhand Congress, Harish Rawat News, Uttarakhand Election, Harish Rawat Roadshow, Congress Internal Conflict

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal