‘…गांधी ने मुझे कहा-सिंधिया को तुम्हे कांग्रेस में लाना है’- दिग्गी राजा ने खोला बहुत बड़ा राज, देखें पूरी खबर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान, दिग्विजय सिंह ने मणिशंकर अय्यर को दिए पॉडकास्ट में दिया बड़ा बयान, दिग्गी राजा ने कांग्रेस पार्टी और कई मुद्दों को लेकर खुलकर रखी अपनी बात, वही दिग्विजय सिंह ने संजय गांधी और माधवराव सिंधिया को लेकर खोले राज, दिग्गी राजा ने कहा-विजया राजे सिंधिया चुनाव लड़ रही रही इंदिरा गांधी के खिलाफ रायबरेली से… 1979 मैं मुझे और अर्जुन सिंह जी को संजय गांधी ने बुलाया और कहा कि दिग्विजय तुमने माधव राव सिंधिया के साथ अच्छे रिश्ते बना लिए है, मैं तुमको ये टास्क दे रहा हूँ, तुमको माधव राव सिंधिया को कांग्रेस में लाना है तुम करो… मैंने कहा संजय जी आसान काम नहीं है ये… इस पर संजय गांधी ने कहा कि नहीं-नहीं तुम कर सकते हो…दिग्गी राजा ने आगे कहा- मैं मुंबई में जा कर सिंधिया जी से मिला और कन्वेंस किया कि बस एक बार इंदिरा गांधी जी से मिल लो… तो वो मान गए और दिल्ली में संजय गांधी जी ने उन्हें इंदिरा जी से मिलवाया, में और अर्जुन सिंह भी साथ थे और उन्होंने एक हफ्ते का समय मांगा और उन्होंने अपने समर्थकों से, अपनी ग्वालियर रियासत से सलाह ली और उन्होंने तय किया कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे, उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन भी की और उनसे कहा गया कि आप रायबरेली में अपनी मां विजयराजे सिंधिया के खिलाफ प्रचार करिए, उन्होंने प्रचार भी किया… उसका लाभ भी उनको मिला, 1980 में वो कांग्रेस से गुना से जीत कर वह संसद पहुंचे और मंत्री भी बने,दिग्विजय सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Digvijay singh I congress I Madhyapradesh I Rahul Gandhi I Rajiv Gandhi I Sanjay Gandhi I Madhavrao Scindia I Jyotiraditya Scindia I Sonia Gandhi I Priyanka Gandhi I Rajasthan I Ashok Gehlot