केंद्रीय कपड़ा मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा - आज नहीं तो कल, ओवैसी भी यह स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं, बीजेपी नेता के बयान के बाद गर्मी राजनीति, वही गिरिराज सिंह के बयान पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया, ओवैसी ने इस बयान पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय कपड़ा उद्योग से जुड़े मुद्दों को उठाया और टेक्सटाइल सेक्टर की परेशानियों पर ध्यान दिलाया, ओवैसी ने कहा- सर क्या आपको पता है कि यार्न की कीमतों में भारी बढ़ोतरी वाराणसी, सूरत, मालेगांव, मुबारकपुर आदि के MSMEs और माइक्रो पावरलूम बुनकरों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। इसके कारण यूनिट्स बंद हो रही हैं और बेरोज़गारी बढ़ रही है, क्या आप एक मंत्री के रूप में कॉटन यार्न के निर्यात पर रोक लगा सकते हैं और रॉ कॉटन पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म कर सकते हैं? फैब्रिक्स और RMG एक्सपोर्ट्स के लिए इस सेक्टर को incentives की आवश्यकता है, क्या नरेंद्र नकदी सरकार चीन पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा सकती है?आप सरकार में हैं, पावरलूम सेक्टर को बचाइए, अपने शपथ ग्रहण को याद रखिए, और “शुद्ध अंतःकरण” शब्द को भी याद रखिए











