प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कसा तीखा तंज, बैलेट पेपर से हुए चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने किया पोस्ट, कहा- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? दरअसल, इन चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर लड़ा था चुनाव , लेकिन पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी, सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को अपनी ही सरकार वाले राज्य कर्नाटक में लगा, जहां चारों सीटों पर भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने जीत दर्ज की, वहीं बिहार में भी कांग्रेस को हार का करना पड़ा सामना, पिछले कई सालों से कांग्रेस लगातार ईवीएम पर उठा रही है सवाल और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की करती रही मांग, ऐसे में बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधना किया शुरू, पीएम मोदी के इस तंज के बाद ईवीएम और बैलेट पेपर को लेकर सियासी बहस एक बार फिर हुई तेज
बैलेट पेपर से चुनाव, बताइए कांग्रेस कितनी सीटें जीती? -PM मोदी ने ली चुटकी

चार राज्यों की 28 MLC सीटों के चुनाव नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा








