उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, UP विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को लगा बड़ा सियासी झटका, यूपी विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा के गढ़ में लहराया जीत का परचम, वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रमोद मिश्रा को हराया, लाल बिहारी ने 5,015 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार दर्ज की शानदार जीत, लाल बिहारी यादव को 11,612 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को मिले 6,597 वोट, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की वाराणसी में प्रस्तावित रैली से महज तीन दिन पहले मिली इस जीत ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश, जीत के बाद लाल बिहारी यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, कहा- शिक्षक भाजपा की नीतियों से परेशान हैं और समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और शिक्षकों की मांगों को पूरा किया जाएगा
मोदी के गढ़ वाराणसी में चली अखिलेश की साइकिल! MLC चुनाव में सपा को मिली बड़ी जीत

Akhilesh yadav I Varanasi I UP MLC Election I Yogi Adityanath








