PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह पर अलका लांबा का बड़ा आरोप, कहा— इंडिया गठबंधन की महारैली रोकने की रच रहे साजिश

28 अक्टूबर 2026
साझा करें:
अमित शाह पर अलका लांबा का बड़ा आरोप, कहा— इंडिया गठबंधन की महारैली रोकने की रच रहे साजिश

Rajasthan I Rahul Gandhi I India Alliance I Alka Lamba 

दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर राजस्थान में तैयारियां तेज, आज रैली की तैयारियों को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाबा रही जयपुर दौरे पर, इस दौरान लांबा ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर रैली को असफल करने का लगाया आरोप, लांबा ने कहा— अमित शाह इंडिया गठबंधन की रैली को असफल करने की रच रहे हैं साजिश, अमित शाह हाल ही में गए थे दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर और पुलिस आयुक्त सहित तमाम आला अधिकारियों से की थी मुलाकात, अमित शाह चाहते तो कमिश्नर को बुला लेते अपने पास, लेकिन वो सारे काम छोड़कर मिलने गए थे पुलिस कमिश्नर से, अमित शाह कहीं न कहीं अधिकारियों को निर्देश देकर आए हैं कि कैसे दिल्ली आने वाली भीड़ को रोका जाए और दिल्ली में नहीं आनी चाहिए 10 लाख लोगों की भीड़, अमित शाह ने 12 अक्टूबर को भी की थी साजिश, जब युवाओं ने जंतर-मंतर पर किया था आंदोलन का ऐलान, तब दिल्ली में 56 मेट्रो स्टेशन  कर दिए गए थे बंद, सैकड़ों ट्रेनें कर दी गई थीं रद्द, बाजार कर दिए गए थे बंद, जी-20 समिट के चलते भी दिल्ली में तीन दिन बाजार रहे थे बंद, तब व्यापारियों को हुआ था करोड़ों का नुकसान, सरकार से मांग है कि केंद्र सरकार को व्यापारियों को हुए करोड़ों रुपए के नुकसान की करनी चाहिए भरपाई, दिल्ली के व्यापारी इंडिया गठबंधन की इस महारैली के खिलाफ नहीं बल्कि हैं समर्थन में, क्योंकि अगर लाखों लोग रैली में शामिल होने आएंगे तो उससे कार, टैक्सी, होटल, ढाबे और व्यापारियों का बढेगा कारोबार, लोग दिल्ली जाएंगे तो वो दिवाली की शॉपिंग भी करेंगे, रैली के लिए महिला कांग्रेस ने भी तय किया है अपना टारगेट, रैली में अकेले महिला कांग्रेस की तरफ से 50 हजार कार्यकर्ता देश भर से होंगी शामिल

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal