सुवेंदु अधिकारी को आया जबरदस्त गुस्सा! TMC कार्यकर्ताओं को मारने के लिए दौड़े!

बंगाल विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, चुनाव प्रचार के दौरान भड़के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी, हावड़ा जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में डाला व्यवधान, यह रोड शो भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में किया गया था आयोजित, इस रोड शो में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी खो बैठे आपा, रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘जय बांग्ला’ के नारे, जिस पर सुवेंदु अधिकारी भड़क गए, उन्होंने आरोप लगाया कि वह करीब 5,000 समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण कर रहे थे प्रचार, लेकिन कुछ तृणमूल समर्थकों ने माहौल खराब करने के लिए उकसावे वाले लगाए नारे, अधिकारी ने बाली थाने के ओसी को तत्काल हटाने की मांग भी की, सुवेंदु अधिकारी का भड़कने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि सुवेंदु अधिकारी उनको मारने के लिए बढ़ रहे थे आगे, लेकिन बॉडीगार्ड्स उन्हें रोका, हर कोई सुवेंदु अधिकारी का गुस्सा देख कर चौक गए