कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस ने पूरे देश में किया आंदोलन का ऐलान, मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का होने जा रहा है देशव्यापी आंदोलन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कई राज्यों में होगा कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कोटा, इलाहाबाद, पटना और दिल्ली में 4 विशाल महारैलियाँ करेगी आयोजित, देशभर से छात्रों को इस आंदोलन के लिए किया जाएगा संगठित, AICC के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान के पहले चरण की घोषणा की गई, इस आंदोलन में राहुल गांधी खुद उतरेंगे मोर्चे पर और 17 जून को कोटा से इसकी शुरुआत करते हुए 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में विशाल छात्र सम्मेलनों को करेंगे संबोधित, इसके साथ ही पार्टी ने साफ किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के इस गंभीर मुद्दे को आगामी संसद सत्र में पूरी ताकत से उठाया जाएगा, छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की जाएगी, ऐसे में अब कोटा में होने वाले आंदोलन को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, कोटा में होने वाले आंदोलन में एक मंच पर दिखेंगे अशोक गहलोत और सचिन पायलट, इसके साथ ही पार्टी इस आंदोलन के जरिए देगी एकजुटता का सदेंश
देशभर में छात्र सम्मेलन करेगी कांग्रेस, कोटा से राहुल गांधी करेंगे आगाज, गहलोत-पायलट देंगे एकता का संदेश

कांग्रेस ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं पर देशव्यापी आंदोलन का किया एलान, राहुल गांधी खुद संभालेंगे मोर्चा









