Assam Election: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले दो दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नौगांव सीट से लगातार दो बार के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, प्रद्युत बोरदोलोई पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के थे करीबी, प्रद्युत बोरदोलोई ने उनके इस्तीफे वाले पत्र में लिखा है कि वह बहुत दुख के साथ कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दे रहे इस्तीफा, वहीं असम के लिए कांग्रेस के प्रभारी का कहना है कि वह कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे, प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राइमरी सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा, उन्होंने- आज बहुत दुख के साथ मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी पदों, खास अधिकारों और प्राइमरी मेंबरशिप से दे रहा हूं अपना इस्तीफा, वही नवज्योति तालुकदार ने खरगे को लिखे पत्र में पार्टी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, सूत्रों के मुताबिक बोरदोलोई आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी हो सकते है शामिल, विधानसभा चुनाव से पहले इन दो दिग्गज नेताओं के इस्तीफे से असम कांग्रेस को लगा है बहुत बड़ा झटका










