PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

नरेश मीणा को मिला दिव्या मदेरणा का साथ! कहा- प्रश्न उठता है कि जब…

03 मई 2025
साझा करें:
नरेश मीणा को मिला दिव्या मदेरणा का साथ! कहा- प्रश्न उठता है कि जब…

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, ‘थप्पड़ कांड’ के आरोपी नरेश मीणा को मिला दिव्या मदेरणा का साथ, ओसिया से पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए दिया बयान, प्रह्लाद गुंजल कई महीनो से नरेश मीणा की रिहाई की कर रहे मांग, वही इस मामले को लेकर अब दिव्या मदेरणा भड़की भजनलाल सरकार पर, दिव्या मदेरणा ने कहा- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने जब समरावता कांड में पुलिस और प्रशासन के कार्यों को गलत ठहराया है और जिन धाराओं में नरेश मीणा पर मुकदमा दर्ज हुआ , इसके धाराओं को देखते हुए अभी तक नरेश को … Read more

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, ‘थप्पड़ कांड’ के आरोपी नरेश मीणा को मिला दिव्या मदेरणा का साथ, ओसिया से पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए दिया बयान, प्रह्लाद गुंजल कई महीनो से नरेश मीणा की रिहाई की कर रहे मांग, वही इस मामले को लेकर अब दिव्या मदेरणा भड़की भजनलाल सरकार पर, दिव्या मदेरणा ने कहा- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने जब समरावता कांड में पुलिस और प्रशासन के कार्यों को गलत ठहराया है और जिन धाराओं में नरेश मीणा पर मुकदमा दर्ज हुआ , इसके धाराओं को देखते हुए अभी तक नरेश को जमानत नहीं से जन मानस के मन में न्याय व्यवस्था के प्रति सवालिया निशान है, हम सभी न्यायालय का सम्मान करते है लेकिन सरकार को भी इस मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए, प्रश्न उठता है कि जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने जब समरावता कांड में पुलिस और प्रशासन के कार्यों को गलत ठहराया है तो सरकार ने अब तक कितने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की? दरअसल पिछले कई महीनों से ‘थप्पड़ कांड’ के आरोपी नरेश मीणा को जेल से रिहा करने की चल रही है मांग, नरेश मीणा की रिहाई के लिए जल्द प्रह्लाद गुंजल जयपुर में कर सकते है बड़ा आंदोलन

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal