उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा जमकर निशाना, आज पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस के पाप के कारण पहले बना पाकिस्तान, फिर बांग्लादेश का हुआ निर्माण, अगर उस वक्त कांग्रेस का नेतृत्व अडिग रहता तो जिन्ना मर जाता अपनी मौत और भारत का नहीं होता दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन, उस समय लाखों हिंदुओं का हुआ कत्लेआम, लोगों को छोडनी पडी अपनी पैतृक भूमि, स्वतंत्र भारत में लाख हिंदुओं के मन में अभिलाषा थी कि जिस आधार पर किया गया था विभाजन, उसी के आधार पर भारत में मिलेगी शरण, सम्मान के साथ मैं कर पाऊंगा जीवन यापन, लेकिन कांग्रेस ने उनकी कभी नहीं ली सुध, सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश पर तंज करते हुए कहा- प्रदेश में उनकी 4 बार थी सरकार, लेकिन बबुआ को समय मिले, तब तो करते विकास, वह 12 बजे सो कर उठेंगे, दो बजे तैयार होंगे और शाम को पांच बजे जाएंगे जिम, तो गरीब की पीड़ा कहां से जानेंगे, इन्हें जब तुष्टिकरण से फुर्सत हो तब ये पिछड़ों, दलितों, वंचितों के बारे में सोचते, इन्हें तो सिर्फ मुसलमानों की थी चिंता, सिखों, जैनियों, बौद्ध की नहीं थी चिंता, साइकिल चलेगी तो लगेगा कर्फ्यू, उपद्रव होगा और गुंडागर्दी के साथ बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में लगेगी सेंध, पर अब यूपी में नहीं होते दंगे, आज जहां बन रही हैं गौशालाएं, वहां 2017 से पहले किसी सपाई ने जरूर किया होगा कब्जा, लेकिन हमारी सरकार आते ही 48 घंटे में कार्रवाई की दी गई थी चेतावनी, जिससे डरकर लोगों ने जमीनें कर दी थीं सरेंडर, सपा-कांग्रेस के लोगों डूब मरो बेशर्मी से
CM योगी बोले- 'साइकिल' चलेगी तो लगेगा कर्फ्यू, हमारी सरकार में गुंडे कर रहे जमीन सरेंडर

Yogi Adityanath I Akhilesh Yadav I Rahul Gandhi I Congress I Up Congress I Up Bjp I Samajwadi Party I Up Politics I Political News I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I









