PoliTalks News
बड़ी खबर

हमारी एक इंच भी जमीन नहीं ले सकता कोई – चीन मुद्दे पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब

01 जनवरी 2023
साझा करें:
हमारी एक इंच भी जमीन नहीं ले सकता कोई – चीन मुद्दे पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब

Amit Shah on Rahul Gandhi. भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय से मोदी सरकार पर हमलावर हैं. अब तवांग में भारत-चीनी सेना के बीच झड़प के 20 दिन बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एक बयान देते हुए कहा कि मुझे भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है. हमारे ITBP के जवान सीमा पर गश्त लगा रहे हैं. हमें उन पर पूरा भरोसा है कि हमारी भारत की एक इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस कथन को राहुल गांधी के उस बयान का जवाब कहा जा सकता है, जिसमें कांग्रेस नेता ने … Read more

Amit Shah on Rahul Gandhi. भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय से मोदी सरकार पर हमलावर हैं. अब तवांग में भारत-चीनी सेना के बीच झड़प के 20 दिन बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एक बयान देते हुए कहा कि मुझे भारत-चीन सीमा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है. हमारे ITBP के जवान सीमा पर गश्त लगा रहे हैं. हमें उन पर पूरा भरोसा है कि हमारी भारत की एक इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस कथन को राहुल गांधी के उस बयान का जवाब कहा जा सकता है, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि चीन और पाकिस्तान डोकलाम और तवांग जैसे इलाकों में कुछ बड़ा प्लान कर रहा है.

अमित शाह ने शनिवार को बेंगलुरु में ITBP के आवासीय और गैर-आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमारी सेना पर पूरा भरोसा है. उनके रहते किसी की मजाल नहीं है कि हमारी इंच जमीन का भी कोई अतिक्रमण कर पाए.

यह भी पढ़ें: BJP-RSS मेरे गुरु, इनके हमलों से मिला फायदा, बुलेट प्रूफ गाड़ी में नहीं कर सकता यात्रा, चीन-पाक हुए एक

कश्मीर-लद्दाख में ITBP के जवानों को कहते हैं हिमवीर
शाह ने कहा कि ITBP देश के सबसे मुश्किल क्षेत्रों में काम करने वाला सुरक्षा बल है. हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि -42 डिग्री तापमान में सीमा की सुरक्षा करने के लिए कितना दृढ मनोबल लगता है. गृहमंत्री ने कहा कि ITBP ने अपने स्थापना काल में विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मुश्किल क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के स्थानीय लोग ITBP के जवानों को हिमवीर कहकर बुलाते हैं. यह उपलब्धि पद्मश्री और पद्मभूषण से भी बड़ी है, क्योंकि सैनिकों को यह उपनाम सरकार ने नहीं बल्कि देश की जनता को दिया है.

चीन मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हुए थे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने साल के अंतिम दिन अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब भी मैं सरकार पर हमला करता हूं तो वे कहते हैं कि मैं सेना पर निशाना साध रहा हूं. कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए और सेना के पीछे छिपने से बचना चाहिए. राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की इवेंट आधारित विदेश नीति से देश को नुकसान होगा.

यह भी पढ़ें: PoK तक यात्रा निकालें राहुल, राम, हनुमान या हिंदू धर्म पर BJP का कॉपीराइट नहीं- उमा भारती का बड़ा बयान

9 दिसंबर को भारत-चीन के सैनिकों में हुई थी झड़प
भारत और चीन के सैनिकों में अरुणाचल के तवांग में 9 दिसंबर को झड़प हुई थी. 600 चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश की थी. यह पोस्ट यांगत्से में है. यहां भारतीय सैनिकों ने पलटवार करते हुए चीनियों को खदेड़ते हुए पीछे हटने पर मजबूत कर दिया था. कार्रवाई में भारतीय सेना के 6 जवान घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. भारतीय सेना के अधिकारियों के अनुसार, चीनी सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा था. ऐसी ही एक कोशिश चीनी सेना द्वारा पहले भी हो चुकी है जिसमें 45 से अधिक चीनी सैनिकों को गंभीर चोट आई थी.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal