जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार और नियुक्तियां, बीजेपी तो खुद टूट रही है, पायलट क्यों जांएगे वहां- डोटासरा: दिल्ली में मीडिया से बोले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा- ‘सचिन पायलट से लगातार हो रही है प्रभारी अजय माकन और हमारी लगातार बात, विवाद जैसी नहीं कोई बात, पार्टी संगठन में सबकुछ है ठीक, सचिन पायलट की न तो पार्टी से कोई शिकायत है और न ही सरकार से, दिल्ली में उनका घर है परिवार रहता है, इसलिए वे अक्सर यहां आते रहते हैं, पायलट के बीजेपी में जाने के सवाल पर डोटासरा ने कहा- ‘बीजेपी तो खुद टूट रही है, कई नेता छोड़ रहे हैं बीजेपी, पायलट क्यों जाएंगे वहां, सचिन पायलट हमारे पार्टी के नेता हैं, केन्द्र में मंत्री रहे हैं, हम सरकार चलाएंगे और फिर सरकार बनाएंगे,’ मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर बोले डोटासरा- ‘इस महीने जिला कार्यकारिणी सहित संगठन का काम कर लिया जाएगा पूरा, अगले महीने मंत्रिमंडल सहित राजनीतिक नियुक्तियों का होगा काम, हालांकि यह है मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का विषय, लेकिन जब प्रदेश प्रभारी अजय माकन खुद कह चुके हैं तो कुछ बचता नहीं है,’ हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर बोले गोविंद सिंह डोटासरा- हेमारामजी से मेरी कल ढाई घंटे हुई है बात, यह घर का मसला है, हम बैठक कर सुलझा लेंगे, हेमाराम चौधरी के उठाए मुद‌दे लगभग सुलझा लिए गए हैं, कोई बड़ा मुद्दा बचा नहीं है

sachin pilot govind singh dotasara3