



Day: June 12, 2021




पायलट समर्थक मुकेश भाकर ने सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा से किसानों के लिए की यह अपील: सचिन पायलट के कट्टर समर्थक और लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से की अपील, कृषि बिलों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के दौरान टोल बन्द को लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की अपील, ट्वीट करते हुए भाकर ने कहा- मैं माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ध्यान में लाना चाहता हूं की कांग्रेस पूरे देश व राजस्थान में किसान आन्दोलन के समर्थन में है, जबकि नागौर जिले के जिलिया (कुचामन) में कृषि बिलों के खिलाफ चल रहे किसान आन्दोलन में, टोल बंद को लेकर किसानों पर मुकदमे हो रहे हैं दर्ज, मेरा आपसे अनुरोध है की किसानों के साथ ऐसी छोटी हरकत करने वालों के खिलाफ करें सख्त से सख्त कार्यवाही ओर किसानों पर दर्ज मुकदमे लें वापस
12 Jun 2021
Read More »


पायलट समर्थक वेदप्रकाश सोलंकी का बड़ा बयान- विधायकों के फोन टेप करवा रही है गहलोत सरकार: प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की सियासी तकरार के बीच विधायक सोलंकी का आया बड़ा बयान, पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने गहलोत सरकार पर लगाया विधायकों की जासूसी और फोन टेपिंग का बड़ा आरोप, कहा- राजस्थान में विधायकों के फोन टेप करवा रही है गहलोत सरकार, कई विधायकों के फ़ोन करवाए जा रहे हैं टेप, फोन टेप कराने को लेकर कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी की है शिकायत, इस मामले के सामने आने के बाद विधायकों में है दहशत, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए नहीं है यह सब ठीक, विधायकों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है यह सब, जो सही नहीं है,’ चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक और भूचाल आना माना जा रहा है तय
12 Jun 2021
Read More »

गुर्जर आरक्षण आंदोलन समिति को लगा झटका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन हरप्रसाद तंवर का हुआ निधन: गुर्जर आरक्षण आंदोलन की संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन हरप्रसाद तंवर का शनिवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ निधन, गुर्जर आरक्षण आंदोलन का हनुमान कहा जाता था कैप्टन हरप्रसाद तंवर को, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ साए की तरह रहते थे साथ, ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद दो सप्ताह पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था कैप्टन हरप्रसाद को, जहां शनिवार को उपचार के दौरान आ सुबह हुआ उनका निधन, कैप्टन तंवर के निधन पर गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और उनके पुत्र विजय बैंसला सहित समाज के लोगों ने व्यक्त किया गहरा शोक, देश सेवा के जज्बे से सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए करौली जिले के तिघरिया गांव निवासी हरप्रसाद तंवर ने कई युद्धों में लिया था भाग, प्रमोशन पर सेना के कैप्टन बने तथा श्रीलंका गई शांति सेना में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका, सेना से रिटायर्ड होने के बाद वे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ वर्ष 2006 में जुड़े गुर्जर आंदोलन से, तथा सभी आंदोलनों में निभाई सक्रिय भागीदारी, पिछले दिनों तिघरिया ग्राम पंचायत के सरपंच भी चुने गए थे कैटन हरप्रसाद तंवर
12 Jun 2021
Read More »


विश्वेन्द्र के बाद अब हरीश मीना के बदले सुर!, खुलकर पायलट का साथ देने वाले मीना अब दे रहे गोलमोल जवाब: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खास सिपहसालार रहे विश्वेन्द्र सिंह के बाद अब उनियारा विधायक हरीश मीना के सुर भी बदले-बदले आ रहे नजर, महंगाई के खिलाफ पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने उनियारा पहुंचे कांग्रेस विधायक हरीश मीना, प्रदर्शन में शामिल होने के निर्देशों को बताया स्व राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने की मजबूरी, वहीं पायलट द्वारा उठाए गए राजनीतिक नियुक्तियों और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के मुद्दे पर गोलमोल जवाब देते नजर आए हरीश मीना, सचिन पायलट का नाम तक नहीं लिया हरीश मीना ने और कहा- ‘किसी भी समस्या या बिमारी का समय पर होना चाहिए समाधान, जैसे सरकार ने की है कोरोना की समय पर वैक्सीन लगाने की शुरूआत, वैसे ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का करना चाहिए समाधान,’ जबकि पिछले साल सियासी संकट के समय यही हरीश मीना खुलकर खड़े थे सचिन पायलट के साथ, इसके साथ डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह की बयानबाजी के भी खुद को अलग कर लिया हरीश मीना ने, कहा- ‘उनके किसी भी बयान पर मैं नहीं दे सकता कोई जवाब, वो बड़े ही सिनियर नेता हैं कई बार मंत्री और सांसद रह चुके हैं, विधायक रह चुके..जिला प्रमुख रह चुके हैं, मुझे बस इतनी उम्मीद है कि सभी समस्याओं का जल्द होगा समाधान होगा,’ अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने विधायक हरीश मीना के यह जवाब, कयास लगाया जा रहा है कि विधायक मीना भी बदल लिया है पाला, और छोड़ दिया है पायलट कैम्प, माना जा रहा है 10 महीने पहले जब हरीश मीना पायलट कैम्प से लौटकर आए तब से ही सीएम गहलोत ने रखा है इनका पूरा ख्याल, कारण चाहे जो भी हो अब फिर कोई अनिरुद्ध सिंह लिखेगा ‘विश्वासघात’…?
12 Jun 2021
Read More »



