PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के ‘अभेद्य गढ़’ में लगी सेंध! निकाय चुनाव नतीजों पर टीकाराम जूली बोले- ‘गढ़ की दीवारों में दरार पड़ गई’

15 सितंबर 2026
साझा करें:
भाजपा के ‘अभेद्य गढ़’ में लगी सेंध! निकाय चुनाव नतीजों पर टीकाराम जूली बोले- ‘गढ़ की दीवारों में दरार पड़ गई’

Rajasthan Nikay Chunav Result: टीकाराम जूली का BJP पर हमला, बोले- ‘भाजपा के गढ़ ढहते जा रहे हैं’

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा जोरदार निशाना, टीकाराम जूली ने दावा किया कि जिन शहरी क्षेत्रों को भाजपा लंबे समय से अपना अभेद्य गढ़ बताती रही है, निकाय चुनाव के परिणामों ने उसी गढ़ की दीवारों में दरार डाल दी, कांग्रेस नेता जूली ने कहा- मुख्यमंत्री जी, यदि अभी भी आपको जनता का संदेश समझ नहीं आ रहा है, तो आंकड़ों पर एक बार फिर नजर डाल लीजिए, घोषित वार्डों में भाजपा को केवल 4132, कांग्रेस को 3568, निर्दलीयों को 2250 और अन्य को 170 सीटें मिली, साफ है कि भाजपा जिस शहरी राजस्थान को अपना एकतरफा गढ़ मानकर चल रही थी, वहां अब जनता ने भाजपा को नकारना शुरू कर दिया है, मुख्यमंत्री जी, अपने गृह क्षेत्र भरतपुर का परिणाम ही देख लीजिए,  अब आप निर्दलीयों की वैशाखी का सहारा ढूंढ रहे है, अलवर में जहाँ आपने फ्लॉप रोड शो किया था वहां भी आपका यही हाल है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी के गृह जिले पाली में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है, मतलब साफ़ है की भाजपा के गढ़ ढहते जा रहे है, राजधानी जयपुर में भी भाजपा को जनता ने कोई खुला मैदान नहीं दिया, सत्ता, संगठन और पूरी सरकारी ताकत झोंकने के बावजूद आप हारते हारते बचे हो, और यह सब तब हुआ है, जब भाजपा ने इन निकाय चुनावों में पूरी सरकार की लगा दी मशीनरी, राजस्थान के इतिहास में पहली बार निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री जी को रोड शो और रैलियां करनी पड़ीं, बड़े-बड़े नेताओं को महाराष्ट्र से बुलाना पड़ा, लेकिन उसके बावजूद अनेक जनता ने भाजपा को कड़ा संदेश दिया, जूली ने आगे कहा- मुख्यमंत्री जी, इन परिणामों को उत्सव की रोशनी में छिपाने के बजाय जनता का संदेश पढ़िए, करीब तीन साल के शासन में प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि केवल सत्ता, प्रचार और सरकारी मशीनरी के भरोसे जनसमर्थन कायम नहीं रहता। जनता काम चाहती है, जवाबदेही चाहती है और अपने शहरों की बदहाल व्यवस्थाओं का हिसाब चाहती है 


  • Rajasthan Local Body Election Result
  • Tikaram Jully
  • Tikaram Jully Statement
  • Bhajanlal Sharma
  • BJP Rajasthan
  • Congress Rajasthan
  • Rajasthan Municipal Election
  • Rajasthan Politics
  • Nikay Chunav Result Rajasthan
  • संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal