राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, सांसद बेनीवाल ने कहा- नगर निकाय चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के चुनाव चिन्ह “बोतल” पर विश्वास जताकर विजयी हुए सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, RLP के सभी विजयी पार्षदों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने वार्ड की जनता की आवाज बनकर ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित के लिए मजबूती से काम करेंगे, नगर निकाय चुनाव परिणामों में जहां भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले वहां पार्टी परिवार के सदस्यों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है, चुनाव परिणाम हमारे लिए निराशा नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सुधार का अवसर हैं, अब लक्ष्य स्पष्ट है,नगर निकाय चुनावों से सीख लेकर हमें पंचायत चुनाव में पूरी तैयारी, मजबूत संगठन और बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरना है
निकाय चुनाव परिणामों के बाद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, बोले- पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी से उतरेंगे

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Nagaur I Rajasthan Nikay Chunav









