पंजाब में भाजपा निकालने जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा, आगामी 18 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक निकालेगी यात्रा, पठानकोट से शुरू होकर जालंधर में समाप्त होगी भाजपा की ये यात्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे यात्रा का शुभारंभ, वहीं भाजपा के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना, इस यात्रा के दौरान होंगी 5 बड़ी रैलियां, जनसभाएं, बाइक रैलियां और पदयात्राएं, इस यात्रा के जरिए नशे के मुद्दे पर पंजाब की AAP सरकार को घेरेगी भाजपा, यात्रा के दौरान नशे से प्रभावित परिवारों को मंच देने की भाजपा नेता बना रहे योजना, यात्रा में 'ड्रग्स चार्जशीट' और नशे के खिलाफ संकल्प पत्र भी किया जाएगा जारी, यात्रा के दौरान प्रदेश के युवा, स्पोर्ट्स क्लब, NGOs, पुनर्वास केंद्र और गांव स्तरीय एंटी-ड्रग समितियां होंगी शामिल, यात्रा के दौरान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में श्रद्धांजलि देगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, यात्रा का लोगो कल होगा लॉन्च, इस यात्रा के माध्यम से भाजपा का प्रदेश के करीब 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य
पंजाब में BJP का बड़ा अभियान, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से AAP पर होगा हमला

Panjab Politics I Panjab Vidhansabha Election 2027 I Panjab Bjp I Nitin Nabin I Amit Shah I Aap I Aam Aadmi Party I Political News I Breaking News I Big Breaking I Politalks News I








