बिहार में एनडीए ने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. मोदी सरकार के खिलाफ बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पटना साहिब सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दिया गया है. वहीं, 2014 में भागलपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन इस बार बेटिकट हो गए हैं. इस सीट से जेडीयू के पवन कुमार मंडल उम्मीदवार होंगे.

जयदू के प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नित्यांदन राय और राजपा के प्रदेशाध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की ओर से जारी सूची में मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है. 2014 के चुनाव में वे नवादा सीट से सांसद बने थे, लेकिन गठबंधनप में इस सीट के लोजपा के खाते में चले जाने से उन्हें दूसरी जगह जाना पड़ा. लोजपा ने नवादा से चंदन कुमार को मैदान में उतारा है.

‘पॉलिटॉक्स’ ने 15 मार्च को प्रकाशित रिपोर्ट ‘नीतीश कुमार के इशारे पर गिरिराज को घर बैठाने की तैयारी में भाजपा’ में यह संकेत दे दिया था कि गठबंधन में नवादा सीट लोजपा के खाते में जा रही है और गिरिराज सिंह को बेगूसराय सीट से मैदान में उतारा जा सकता है. इस सीट से सीपीआई के टिकट पर छात्र नेता कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं.

भाजपा के 17 उम्मीदवार

  1. पश्चिमी चंपारण : डॉ. संजय जयसवाल
  2. पूर्वी चंपारण : राधा मोहन सिंह
  3. शिवहर : रमा देवी
  4. मधुबनी : अशोक कुमार यादव
  5. अररिया : प्रदीप सिंह
  6. दरभंगा : गोपाल ठाकुर
  7. मुजफ्फरपुर : अजय निषाद
  8. महाराजगंज : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
  9. सारण : राजीव प्रताप रूडी
  10. उजियारपुर : नित्यानंद राय
  11. बेगूसराय : गिरिराज सिंह
  12. पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद
  13. पाटलीपुत्र : रामकृपाल यादव
  14. आरा : राजकुमार सिंह
  15. बक्सर : अश्विनी कुमार चौबे
  16. सासाराम : छेदी पासवान
  17. औरंगाबाद : सुशील कुमार सिंह

जदयू के 17 उम्मीदवार

  1. सुपोल : दिनेश्वर
  2. किशनगंज : महमूद अशरफ
  3. कटिहार : दुलार चंद गोस्वामी
  4. पुरनिया : संतोष कुमार कुशवाहा
  5. मधेपुरा : दिनेश चंद्र यादव
  6. गोपालगंज : डॉ. आलोक कुमार सुमन
  7. सीवान : कविता सिंह
  8. भागलपुर : अजय कुमार मंडल
  9. बांका : गिरिधारी यादव
  10. मुंगेर : राजीव रंजन सिंह
  11. नालंदा : कौशलेंद्र कुमार
  12. काराकाट : महाबली सिंह
  13. जहानाबाद : चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
  14. गया : विजय कुमार मांझी
  15. वाल्मीकि नगर : वैद्यनाथ प्रसाद महतो
  16. सीतामढ़ी : डॉ. वरुण कुमार
  17. झंझारपुर : रामप्रीत मंडल

लोजपा के छह उम्मीदवार

  1. वैशाली : वीणा देवी
  2. हाजीपुर : पशुपति कुमार पारस
  3. समस्तीपुर : मचंद्र पासवान
  4. नवादा : चंदन कुमार
  5. जमुई : चिराग कुमार पासवान
  6. खगड़िया : घोषणा बाकी

Leave a Reply