भूपेन कुमार बोरा की जीवनी | Bhupen Kumar Borah Biography in Hindi

Bhupen Kumar Borah Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको भूपेन कुमार बोरा की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

भूपेन कुमार बोरा की जीवनी (Bhupen Kumar Borah Biography in Hindi)

Bhupen Kumar Borah Latest News – भूपेन कुमार बोरा असम के पूर्व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता है. असम कांग्रेस में रहते, बोरा ने दो बार 2006 और 2011 में बिहपुरिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था. अपने संगठनात्मक अनुभव और जन-संपर्क के कारण राज्य में उनकी गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओ में हुआ करती थी. राज्य में इसी वर्ष, मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं और चुनाव से ठीक पूर्व बोरा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया हैं, तो ऐसे में, जहाँ एक ओर कांग्रेस को राज्य में बड़ा झटका लगा हैं, तो वही भाजपा को बड़ा लाभ हुआ हैं. इससे असम के आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की जीत काफी हद तक सुनिश्चित हुई हैं. इस लेख में हम आपको भूपेन कुमार बोरा की जीवनी (Bhupen Kumar Borah Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

भूपेन कुमार बोरा का जन्म और परिवार (Bhupen Kumar Borah Birth & Family)

भूपेन कुमार बोरा का जन्म 30 अक्टूबर 1970 को लखीमपुर, असम में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय बगिराम बोरा है.

उनकी पत्नी का नाम मौसुमी बोरगोहेन है, जो गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, गुवाहाटी में जैव रसायन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सह डॉक्टर हैं. उनके दो बेटे है. भूपेन कुमार बोरा धर्म से हिन्दू है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

भूपेन कुमार बोरा की शिक्षा (Bhupen Kumar Borah Education)

भूपेन कुमार बोरा ने वर्ष 1998 में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, डिब्रूगढ़ से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया.

भूपेन कुमार बोरा का राजनीतिक करियर (Bhupen Kumar Borah Political Career)

भूपेन कुमार बोरा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की थी. पढाई के दौरान वे नार्थ लखीमपुर कॉलेज के स्टूडेंट्स यूनियन के वाइस प्रेजिडेंट चुने गए थे, बाद में, वे डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय एम.ए. (मास्टर ऑफ आर्ट्स) स्टूडेंट्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किये गए. बोरा कांग्रेस के साथ रहकर अपने राजनीतिक करियर में आगे बढ़ते रहे. बोरा को पहली बार वर्ष 2006 में कांग्रेस पार्टी, के टिकट पर बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल हुई. फिर इसी सीट से उन्हें एक बार फिर 2011 के असम विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल हुई. इस तरह बोरा बिहपुरिया सीट से लगातार 2006 से लेकर 2016 तक विधायक रहे.

एक दशक पहले तक असम का यह विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था क्योकि उस समय तक के हुए चुनाव में यहाँ से ज्यादातर कांग्रेस की जीत होती रही थी. कांग्रेस के अलावे यहाँ से उस समय तक निर्दलीय और असम गण परिषद की भी जीत हो चुकी थी. हालांकि बाद के वर्षो में स्थिति बदल गई और 2016 से लगातार यहाँ से भारतीय जनता पार्टी की जीत हो रही है.

2016 के असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बोरा को एक बार फिर से बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया, पर इस बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा. भूपेन बोरा को भाजपा नेता देबानंदा हजारिका ने छब्बीस हजार से अधिक मतों के अंतराल से पराजित किया. बोरा के हार का सिलसिला 2021 में भी जारी रहा और इस चुनाव में भी उन्हें देबानंदा हजारिका ने पराजित किया.

2016 से लगातार हारने के बावजूद बोरा का राज्य में राजनीतिक कद छोटा नहीं हुआ बल्कि राज्य में उनका कद बढ़ता गया. जहाँ वह मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के समय राज्य सरकार के प्रवक्ता और पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी थे, तो वही जनता के बीच उनकी जमीनी पकड़ के कारण उन्हें 24 जुलाई 2021 को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस पद पर वे 26 मई 2025 तक आसीन रहे. इस पद रहते हुए उन्होंने अपने संगठनात्मक कामकाज और अनुभव से राज्य में पार्टी को फिर से खड़ा करने की दिशा में बहुत कार्य किया.

इसी के बाद बोरा का राहुल गांधी से विवाद का मामला सामने आया और उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया. हालांकि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें मनाने की भरसक कोशिश की, पर सब बेकार गया और उन्होंने 18 फरवरी, 2026 को कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया. कांग्रेस छोड़ने के बाद वे 22 फ़रवरी, 2026 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे है. इसकी पुष्टि स्वयं असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. ध्यान देने वाली बात हैं कि राज्य में इसी वर्ष मार्च-अप्रैल में चुनाव की घोषणा हो सकती हैं. ऐसे में, कांग्रेस को भूपेन बोरा के पार्टी छोड़ने से बड़ा झटका लगा हैं क्योकि उनके साथ राज्य के कई बड़े कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं. वही दूसरी ओर, इससे राज्य में भारतीय जनता पार्टी को बैठे-बैठाये मजबूती मिल गई हैं.

भूपेन कुमार बोरा की संपत्ति (Bhupen Kumar Borah Political Career)

2021 में विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार भूपेन कुमार बोरा की कुल संपत्ति 5.24 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 41 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको भूपेन कुमार बोरा की जीवनी (Bhupen Kumar Borah Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.