बलकौर सिंह ढिल्लों ने ड्यून्स एथनॉल कंपनी को भेजा मानहानि का लीगल नोटिस

breaking news

राठी खेड़ा, टिब्बी एथनॉल फैक्ट्री प्रकरण को लेकर किसान नेता बलकौर सिंह ढिल्लों ने ड्यून्स एथनॉल कंपनी के खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने जानबूझकर, षड्यंत्रपूर्वक और झूठे तथ्यों के आधार पर बलकौर सिंह ढिल्लों सहित अन्य किसानों को बदनाम करने की नीयत से मुकदमा दर्ज करवाया गया। यह कृत्य न केवल कानून का दुरुपयोग है, बल्कि किसानों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला भी है.

ढिल्लों के अधिवक्ता की ओर से भेजे गए नोटिस में ड्यून्स एथनॉल कंपनी को 15 दिन में सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफ़ी मांगने और निराधार आरोपों को वापस लेने की चेतावनी दी गई है. नोटिस में कहा गया है कि यदि तय समय सीमा में माफ़ी नहीं मांगी गई, तो कंपनी के खिलाफ मानहानि सहित अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। बलकौर सिंह ढिल्लों ने कहा कि किसानों की आवाज़ दबाने और आंदोलन को बदनाम करने के लिए इस प्रकार के झूठे मुकदमे दर्ज कराना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ़ है। वे न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ेंगे और किसी भी निर्दोष किसान को अन्याय का शिकार नहीं बनने देंगे.

whatsapp image 2026 01 12 at 4.07.42 pm
whatsapp image 2026 01 12 at 4.07.42 pm