एयर स्ट्राइक से बदली हवा, फलोदी सट्टा बाजार एनडीए को दे रहा 350 सीटें

Politalks News

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद देश में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है. एक ओर सत्ताधारी भाजपा फिर से सरकार बनाने के लिए एड़ी—चोटी का जोर लगा रही है, दूसरी ओर विपक्ष सत्ता में लौटने के लिए रणनीति बनाने में जुटा है. भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि पार्टी को इस बार पहले से भी ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी, वहीं विपक्ष जनता का मोदी सरकार से मोहभंग होने का दावा कर रहा है. इन दावों के बीच सीटों की संख्या के अनुमान सामने आने लगे हैं. टीवी चैनलों पर ओपिनियन पोल के आंकड़े आ रहे हैं तो सट्टा बाजार में भी सुगबुगाहट … Read more

कांग्रेस में 13 सीटों के उम्मीदवारों पर बनी सहमति, 12 पर मंथन पर जारी

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. राजस्थान की 25 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी है. दो दिन आधी रात तक चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों के बाद पार्टी ने पहले चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए सिंगल नाम का पैनल तैयार कर लिया है. इस पैनल पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी, जहां मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा होगी. रविवार और सोमवार को दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री व प्रदेश … Read more

‘इंदिरा इज इंडिया से वैभव इज कांग्रेस तक पहुंची देश की सबसे पुरानी पार्टी’

लोकसभा चुनाव के एलान के साथ ही नेताओं ने एक-दूसरे पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं. सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता व आमेर विधायक सतीश पूनिया ने वैभव गहलोत को कांग्रेस का पर्याय बताने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस के लोग इंदिरा इज इंडिया का नारा लगते थे. फिर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाला हर उम्मीदवार राहुल गांधी है. पूनिया ने कहा कि यहां तक तो ठीक था मगर अब तो हर प्रत्याशी वैभव गहलोत का रुप होगा. गौरतलब है कि रविवार को सिरोही … Read more

हाईकोर्ट का गुर्जर आरक्षण पर रोक से इंकार, मुख्य सचिव को नोटिस जारी

राजस्थान हाइकोर्ट ने गुर्जर सहित पांच जातियों को गहलोत सरकार की ओर से दिए गए पांच फीसदी आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाने से इंकार ​कर दिया है. अलबत्ता मुख्य सचिव और प्रमुख कार्मिक सचिव को नोटिस जारी कर 25 मार्च तक जवाब देने का आदेश जरूर दिया है. मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्रजोग और न्यायाधीश जीआर मूलचंदानी की खंडपीठ ने यह आदेश अरविंद शर्मा और अन्य की जनहित याचिका सुनवाई करते हुए दिया है. कोर्ट ने याचिका में पार्टी बनाए गए गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला और हिम्मत सिंह को नोटिस जारी करने से मना कर दिया है. याचिका में राजस्थान पिछड़ा वर्ग संशोधन अधिनियम, 2019 के प्रावधानों को चुनौती दी … Read more

कोटा में 29 अप्रेल और जयपुर में 6 मई को होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण में 29 अप्रेल को 13 सीटों पर और दूसरे चरण में 6 मई को 12 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. किस सीट पर ​कब वोटिंग होगी, पढ़िए पूरी लिस्ट— इन सीटों पर 29 अप्रेल को वोटिंग: 1. टोंक-सवाईमाधोपुर 2. अजमेर 3. पाली 4. जोधपुर 5. बीकानेर 6. जालोर 7. उदयपुर 8. बांसवाड़ा 9. चित्तौड़गढ़ 10. राजसमंद 11. भीलवाड़ा 12. कोटा 13. झालावाड़-बारां इन सीटों पर 6 मई को वोटिंग: 1. जयपुर 2. जयपुर ग्रामीण 3. सीकर 4. चूरू 5. झुुझुनूं 6. दौसा 7. अलवर 8. नागौर 9. श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ … Read more

राजस्थान में दो चरणों में होगा चुनाव, 29 अप्रेल और 6 मई को होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. इस बार सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का मतदान 11 अप्रेल को होगा और आखिरी चरण के वोट 19 मई को डाले जाएंगे जबकि 23 मई को नतीजे आएंगे. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होगा. 29 अप्रेल को 13 सीटों पर और 06 मई को 12 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. प्रदेश में 2014 का लोकसभा चुनाव भी दो चरणों में हुआ था. पहले चरण में 17 अप्रेल को 20 सीटों और दूसरे चरण में 24 अप्रेल को पांच सीटों पर मतदान हुआ था. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज मुख्य चुनाव आयुक्त … Read more

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. इस बार सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का मतदान 11 अप्रेल को होगा और आखिरी चरण के वोट 19 मई को डाले जाएंगे जबकि 23 मई को नतीजे आएंगे. लोकसभा चुनाव के साथ आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा चुनाव भी होंगे. इनकी मतगणना भी 23 मई को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इसकी घोषणा की. इस दौरान चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्र भी मौजूद थे. अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की तारीखों में फसल की कटाई और परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है ताकि किसी … Read more

राजस्थान के हर व्यक्ति को इलाज की गारंटी देगी गहलोत सरकार

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश में ‘राइट टू हैल्थ’ यानी स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू करने की तैयारी में है. सरकार ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है. इसके तहत प्रदेश के लोगों को तीन से 150 किलोमीटर के दायरे में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी. मसौदे के अनुसार प्रदेश के नागरिकों को तीन किलोमीटर के दायरे में सामान्य चिकित्सा, 12 किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सुविधा, 50 किलोमीटर के दायरे में गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा और 150 किलोमीटर के दायरे में अतिगंभीर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी. इस मसौदे को चर्चा के बाद विधानसभा में पेश किया जाएगा, जहां पारित होने पर … Read more

राजस्थान सरकार मुफ्त में देगी पीने का पानी, 1 अप्रेल से नहीं भरना पड़ेगा बिल

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव के लिए ‘मिशन-25’ की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की ओर से आचार संहिता लगने से पहले लोकलुभावन घो​षणाओं का सिलसिला जारी है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार की तर्ज पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 2.08 करोड़ ग्रामीण और 56 लाख शहरी आबादी को पीने के पानी की मुफ्त आपूर्ति की घोषणा की है. यह व्यवस्था आने वाली एक अप्रेल से लागू होगी. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इससे लोगों को सालाना 161 करोड़ रुपये की बचत होगी. सरकार के आदेश के मुताबिक ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में 40 एलपीसीडी पानी के उपभोग तक वाटर चार्ज अब नहीं लिया जाएगा. इससे प्रदेश की करीब 2.8 करोड़ ग्रामीण आबादी … Read more