‘राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के जन्मदिन पर अमेठी सीट गिफ्ट कर दी है’

Poli Talks.news

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी को पार्टी चेहरा बनाया है. यह सीट परम्परागत तौर पर कांग्रेस की रही है. यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2004 से लगातार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. यहां उन्होंने हर बार जीत हासिल की है. हालांकि पिछले लोकसभा चुनावों में स्मृति ईरानी को राहुल गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था. अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के स्मृति ईरानी से डरकर किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा गर्म है. इसके चलते टिवटर पर राहुल गांधी ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल हुए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी तरह से … Read more

भाजपा की पांचवी सूची जारी, उमा भारती का टिकट कटा

Politalks

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है. इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.  इसी के साथ भाजपा अब तक 286 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी हैं. पांचवीं सूची में मध्य प्रदेश के ज्यादातर सांसदों को फिर से टिकट दिया हैं. वहीं, गुजरात, हिमाचल और झारखंड में बड़े पैमाने पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं.  भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती का टिकट कट गया है. उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है. पढ़ें 48 उम्मीदवारों की पूरी सूची: 

‘हम सब चौकीदार, लेकिन गरीबों के नहीं अनिल अंबानी के’

PoliTalks

‘हम सब चौकीदार हैं लेकिन चौकीदार गरीबों के घरों में मिलते हैं या फिर अमीरों के.’ – राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष बिहार के पूर्णिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘पहले कहते थे मुझे प्रधानमंत्री बनाओ जो भी चाहते हो मिल जाएगा. अब कहते हैं हम सब चौकीदार हैं. चौकीदार अमीरों के घर मिलता है या फिर गरीबों के. वो हैं चौकीदार लेकिन गरीबों के नहीं, अनिल अंबानी के चौकीदार हैं. ‘एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाकर आखिर किसे खुश करना चाहते हो’ – अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष अपने एक बयान में … Read more

महाराष्ट्र में महागठबंधन में सीटों पर बनी सहमति, 24 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Politalks

महाराष्ट्र में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में कांग्रेस 24, शरद पवार की एनसीपी 20, स्वाभिमानी शेतकर संगठन दो और बहुजन विकास आघाडी व युवा स्वाभिमान एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, कांग्रेस अपने कोटे की पालघर सीट बहुजन विकास आघाड़ी को देगी जबकि एनसीपी अपने कोटे से हटकनंगले सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को देगी. हटकनंगले सीट से राजू शेट्टी चुनाव मैदान में उतरेंगे. बता दें कि कांग्रेस अभी तक राज्य में 12 और एनसीपी 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. गौरतलब है कि 2014 का चुनाव कांग्रेस और एनसीपी ने अलग-अलग लड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस … Read more

भाजपा की चौथी सूची जारी, कैराना से मृगांका सिंह का टिकट कटा

Politalks

फिर से सत्ता में आने की जद्दोजहद में जुटी भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस सूची में कुल 11 नाम शामिल हैं, जिसमें छह तेलंगाना, तीन उत्तर प्रदेश, एक-एक और केरल व पश्चिम बंगाल से हैं. भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बहुप्रतीक्षित कैराना लोकसभा सीट पर प्रदीप चौधरी पर दांव खेला है. 2014 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा की ओर से हुकुम सिंह ने जीत हासिल की थी, लेकिन उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह ने रालोद की प्रत्याशी तब्बसुम हसन के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें भाजपा को … Read more

बिहार में एनडीए की सूची जारी, शॉटगन और शाहनवाज का टिकट कटा

बिहार में एनडीए ने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. मोदी सरकार के खिलाफ बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पटना साहिब सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दिया गया है. वहीं, 2014 में भागलपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन इस बार बेटिकट हो गए हैं. इस सीट से जेडीयू के पवन कुमार मंडल उम्मीदवार होंगे. जयदू के प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नित्यांदन राय और राजपा के प्रदेशाध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की ओर से जारी सूची में मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है. 2014 के चुनाव में वे … Read more

डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के लिए मुसीबत बनी यह पार्टी

Politalks

लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा ने राजस्थान के 16 योद्धाओं को मैदान में उतार दिया है. पार्टी जिन नौ सीटों पर जिताऊ चेहरों की तलाश कर रही है, उनमें डूंगरपुर-बांसवाड़ा भी शामिल है. पार्टी के दिग्गज इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि इस सीट से मौजूदा सांसद मानशंकर निनामा को फिर से मैदान में उतारा जाए या और किसी को मौका दिया जाए. निनामा के अलावा मुकेश रावत, कनकमल कटारा, जीतमल खांट और धर्मेंद्र राठौड़ भी दौड़ मे शामिल हैं. डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर भाजपा ही नहीं, कांग्रेस के भीतर भी मंथन जारी है. पार्टी इस सीट पर एक बार डूंगरपुर और एक बार बांसवाड़ा के नेता को … Read more

पीसी घोष बने देश के पहले लोकपाल, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

Politalks

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल बन गए हैं. आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, उपराष्ट्रप​ति वैंकया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे. लोकपाल के साथ जस्टिस दिलीप बी. भोंसले, जस्टिस प्रदीप मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी और जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी को न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है. जबकि दिनेश कुमार जैन, अर्चना रमासुदर्शन, महेंद्र सिंह और डॉ. महेंद्र सिंह को गैर न्यायिक सदस्य बनाया गया है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कानूनविद मुकुल रोहतगी की चयन … Read more