मेरठ में महागठबंधन की ‘सराब’ बनाकर फंसे पीएम नरेंद्र मोदी

Politalks News

पीएम नरेंद्र मोदी की भाषण देने की कला के सब मुरीद हैं. कई लोग तो यहां तक कहते हैं कि मोदी खा ही बोलने की रहे हैं. धुंआधार बोलते हैं. धाराप्रवाह बोलते हैं. मंच यदि चुनावी सभा का हो तो मोदी का भाषण और धारदार हो जाता है. विपक्ष की ऐसी बखिया उधेड़ते हैं कि विपक्ष के नेता बगले झांकने लगते हैं. नेताओं की परंपरागत शैली के इतर नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में तुकबंदी का गजब प्रयोग करते हैं. उनकी यह तुकबंदी इतनी हिट रहती है कि मीडिया इनसे सुर्खियां बनाता है और बीजेपी के छोटे-बड़े नेता इन्हें ब्रह्मवाक्य की तरह रट लेते हैं. सियासत के शब्दकोश में नित नए … Read more

मध्यप्रदेश: मिशन ‘मोदी’ में बागी बने बाधा, कई सीटों पर बिगड़े समीकरण

PoliTalks news

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बीजेपी ने जारी कर दी है. इसमें 15 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है जिनमें पांच वर्तमान सासदों के टिकट कटे हैं. उज्जैन लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद चिंतामणी मालवीय का टिकट काटकर अनिल फिरोजिया को दिया गया है जबकि सीधी से रीती पाठक को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है. लिस्ट आने के साथ ही पार्टी में अब बगावत के साथ-साथ विरोध के स्वर भी तेज हो गए हैंं. उज्जैन में अनिल फिरोजिया का विरोध उज्जैन-आलोट से सांसद चिंतामणि मालवीय का टिकट काट अनिल फिरोजिया को उम्मीदवार बनाए जाने का भी जमकर विरोध हो रहा है. अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ … Read more

राजस्थान: जोधपुर में मोदी के भरोसे गजेंद्र सिंह शेखावत की चुनावी गाड़ी

Politalks News

राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भरोसा जताया है. पहले यह कहा जा रहा था कि शेखावत अपनी सीट बदलना चाहते हैं, लेकिन यह चर्चा कोरा कयास ही साबित हुई. टिकट मिलने के बाद शेखावत ने तूफानी प्रचार शुरू कर दिया है. वे ज्यादातर जगह मोदी के नाम पर वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनके पास कोई चारा भी नहीं है, क्योंकि बीते पांच साल में वे जोधपुर को ऐसी कोई बड़ी सौगात नहीं दे पाए, जिसे गिनाकर वोट मांगे जा सकें. 2014 के लोकसभा चुनाव में जब गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर से उम्मीदवार … Read more

आज मेरठ से प्रचार का आगाज करेंगे मोदी, रुद्रपुर और जम्मू में भी रैलियां

Politalks News

लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी की आज से एंट्री हो रही है. वे के मेरठ शताब्दी नगर माधवकुंज मैदान से प्रचार अभियान का आगाज करेंगे. वे यहां पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के पक्ष में रैली करेंगे. इसके बाद मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू में चुनावी सभाएं करेंगे. इन सभी जगहों पर पहले चरण में 11 अप्रेल को मतदान होना है. आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचार की शुरुआत मेरठ के शताब्दी नगर माधवकुंज मैदान से की थी, जिसमें भारी भीड़ जुटी थी. इसमें मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 10 … Read more

‘धर्म युद्ध में पटनायक महाभारत के युधिष्ठिर और प्रधान दुर्योधन के जैसे हैं’

करीब 30 साल तक बीजेपी के साथ रहे सुभाष चौहान ने बीजेडी का दामन थाम लिया है. बीजेडी में उनका स्वागत करते हुए नवीन पटनायक ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पश्चिमी ओडिशा के एक वरिष्ठ नेता हमसे जुड़े। मैं चौहान का स्वागत करता हूं और उनके शामिल होने से हमारी पार्टी को आगे मजबूती मिलेगी.’ वहीं, चौहान ने मोदी सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि धर्म युद्ध में मैं नवीन पटनायक के साथ हूं. वह महाभारत के युधिष्ठिर जैसे हैं जबकि धर्मेन्द्र प्रधान दुर्योधन के जैसे हैं. ‘धर्म युद्ध में मैं नवीन पटनायक के साथ हूं.वह महाभारत के युधिष्ठिर जैसे हैं जबकि धर्मेन्द्र … Read more

राजस्थान: कांग्रेस का हाथ थामेंगे हनुमान बेनीवाल, बीजेपी के संपर्क में ज्योति मिर्धा!

PoliTalks

लोकसभा चुनाव के रण में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. एक ओर उम्मीदवारों का एलान किया जा रहा है तो दूसरी ओर बड़े नेताओं की सभाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. इस गहमागहमी के बीच राजनीतिक दल स्थानीय स्तर पर समीकरणों को साधने की जद्दोजहद में जुटे हैं. ऐसी ही एक बड़ी कवायद राजस्थान में हो रही है. सूबे में सत्ताधारी कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल के बीच गठबंधन की चर्चा है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की आरएलपी यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है. इसके अनुसार कांग्रेस 24 सीटों पर … Read more

अमित शाह की दो टूक, कहा- बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह

Poli Talks news

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक बयान देते हुए कहा है ​कि गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर ही चुनाव लड़ेंगे. वह 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. इस सीट को लेकर गिरिराज सिंह और सरकार के बीच पेंच फंसा हुआ था. असल में गिरिराज राज नवादा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन गठबंधन के चलते नवादा सीट लोजपा के खाते में चली गई. ऐसे में पिछले हफ्ते गिरिराज ने कहा था कि वे चुनाव लड़ेंगे तो नवादा से लड़ेंगे, वरना नहीं लड़ेंगे. लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है. श्री @girirajsinghbjp बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी … Read more