सात साल में तीन गुना बढ़ी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति

Politalks News

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति सात साल में तीन गुना बढ़ गई है. गुजरात की गांधीनगर सीट से दाखिल नामांकन में शाह की ओर से दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति 38.81 करोड़ रुपये है, जो 2012 में 11.79 करोड़ थी. यानी उनकी संपत्ति सात साल में 27.02 करोड़ रुपये बढ़ी है. हलफनामे के मुताबिक अमित शाह को 23.45 करोड़ की संपत्ति अपने परिवार से विरासत में मिली है जबकि उनके और उनकी पत्नी के बचत खाते में 27.80 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा दंपत्ति के पास 9.80 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट है. बीजेपी अध्यक्ष ने नामांकन के साथ इनकम टैक्स … Read more

बीजेडी के सांसद अर्जुन चरण सेठी ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी का दामन थामा

PoliTalks news

मौजूदा समय में ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) अध्यक्ष नवीन पटनायक के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के एक मौजूदा सांसद अर्जुन चरण सेठी ने बीजेडी से इस्तीफा दे दिया है. सेठी भद्रक से सांसद हैं और पार्टी से अपने बेटे अभिमन्यु सेठी के लिए टिकट मांग रहे थे. बेटे को टिकट न मिलने से नाराज अर्जुन चरण सेठी ने पार्टी के जिला प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देते ही वह बेटे संग बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पार्टी ने भ्रदक संसदीय सीट से धामनगर से मौजूदा विधायक मुक्तिकांता मंडल की पत्नी मंजूलता मंडल को … Read more

‘नीतीश चाचा, कब तक कुर्सी के पीछे छिपे रहियेगा’

PoliTalks

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर नेताओं की बयानबाजी भी तीखी होती जा रही है. शनिवार को भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ही तुकबाजी और तीखे स्वर देखने को मिले जो दिनभर ट्रोल होते रहे. इनमें सबसे टॉप पर रहा बिहार आरजेडी और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का बयान. तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल से बिहार मुख्यमंत्री नी​तीश कुमार पर निशाना साधा. इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाना बनाया. @yadavtejashwi नीतीश चाचा, कब तक कुर्सी के पीछे छिपे रहियेगा? चुनाव आ गया है अब निकलिये बाहर, मुद्दों पर बात किजीए, जनता इंतज़ार कर रही है। pic.twitter.com/kV4avSGRoT — Tejashwi Yadav … Read more

अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- राहुल गांधी से डर गए हैं मोदी

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप और तंज कसने का सिलसिला भी अपनी रफ्तार पकड़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी अपनी चुनाव रैलियों में जमकर कांग्रेस के खिलाफ जहर उगल रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जीभरकर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर अपनी भड़ास निकालने में लग हैं. इसी तरह राजस्थान में अशोक गहलोत ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से डर गए हैं. सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना से भाजपा के … Read more

मिशन शक्ति संबोधन में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ: चुनाव आयोग

PoliTalks News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन शक्ति’ की सफलता की घोषणा देशवासियों के समक्ष करने में किसी भी तरह से आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी है. बता दें, बुधवार को एंटी सेटेलाइट मिसाइल परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन करते हुए इसकी जानकरी सांझा की थी. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी. इसके बाद कई अन्य राजनीतिक दलों ने भी प्रधानमंत्री पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. इस मामले में आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट और मामले … Read more

यूपी: कांग्रेस को ‘जिताऊ’ की तलाश, कहीं हो रहा विरोध तो कहीं उड़ रही हंसी

PoliTalks

कांग्रेस ने जहां स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतार कर इस लोकसभा चुनावों के प्रति अपनी गंभीरता का प्रमाण दिया, वहीं टिकट बंटवारे में पार्टी नेताओं की अपरिपक्वता साफ तौर पर दिख रही है. जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में पार्टी नेताओं की अनदेखी से एक ओर चुनाव से पहले ही कई सीटों पर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं तो दूसरी ओर अन्य राजनैतिक दल से घोषित हो चुके प्रत्याशी नेता को टिकट दिए जाने से पार्टी हंसी का पात्र बन रही है. गफलत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से पूर्व मंत्री … Read more

‘मैं मोदी के खिलाफ नहीं, उनकी बांटो और राज करो नीति के खिलाफ हूं’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव करीब हैं तो बेबाकी से सोशल मीडिया पर बेतुके बयान शेयर और ट्रोल करना शुरू हो गया है. शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ही बयान चर्चा में छाये रहे. इनमें सबसे टॉप पर रहीं बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय खान की बेटी फराह खान अली, जिन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि प्रिय चौकीदारों/भक्तों. मैं मोदी के खिलाफ नहीं, उनकी बांटो और राज करो नीति के खिलाफ हूं. एक फिल्म् प्रोडयूसर के उर्मिला मातोंडकर पर की गई टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर छाई रही. @FarahKhanAli Dear Chowkidars/Bhakts. Let me reiterate it one more time. I am not against Narendra Modi. I am against his ideology of … Read more