MP: कांग्रेस ने घोषित किए 12 प्रत्याशी, कमलनाथ के बेटे को छिंदवाड़ा से टिकट

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 प्रत्याशियों की एक नई सूची जारी की है. इसमें मध्य प्रदेश के 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. लिस्ट के अनुसार, एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट देकर कांग्रेस चेहरा बनाया गया है. सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुपुत्र अरूण यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें खंडवा लोकसभा सीट से टिकट मिला है. इनके अलावा, सागर लोकसभा सीट से प्रभुसिंह ठाकुर, दामोह से प्रताप सिंह लोदी, सतना से राजा राम त्रिपाठी, रेवा से सिद्धार्थ तिवाड़ी और सीधी से अजय सिंह राहुल से टिकट दिया गया है. इसी प्रकार, जबलपुर से विवेक टंका, मंडला से कमल … Read more

राहुल गांधी ने वायनाड सीट से भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन कर दिखाई ताकत

PoliTalks news

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से आज नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर राहुल के साथ उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं. वायनाड राहुल गांधी की दूसरी संसदीय सीट है. वह अपनी परम्परागत अमेठी सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. यहां राहुल गांधी का सीधा मुकाबला लेफ्ट पार्टियों से है. My brother, my truest friend, and by far the most courageous man I know. Take care of him Wayanad, he wont let you down. pic.twitter.com/80CxHlP24T — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 4, 2019 नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने यहां … Read more

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को झटका, निषाद पार्टी ने थामा बीजेपी का दामन

PoliTalks news

उत्तरप्रदेश में हर दिन राजनीति एक नई करवट लेती नजर आ रही है. ऐसा ही कुछ आज भी देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी से हाल ही में रिश्ता तोड़ने वाली निषाद पार्टी ने बीजेपी से गठबंधन कर लिया. इस मौके पर निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी अध्यक्ष प्रवीण निषाद का पार्टी में स्वागत किया. पार्टी प्रवीण निषाद को प्रदेश की गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है. इस गठबंधन के बाद यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को गहरा झटका लगा है. हालांकि पहले चर्चा थी कि निषाद पार्टी … Read more

राजस्थान में BJP-RLP का गठबंधन, नागौर से चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल

PoliTalks news

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस के एक बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में बीजेपी से गठबंधन कर लिया है. बेनीवाल की पार्टी रालोपा अब एनडीए का घटक दल होगी. दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इसके तहत हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. शेष 24 सीटों पर बीेजेपी अपने उम्मीदवार उतरेगी. राज्य की सभी सीटों पर बेनीवाल और उनके समर्थक बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. नागौर सीट से बेनीवाल के सामने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा चुनावी मैदान में हैं.

गठबंधन को लेकर आज राजधानी जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी और आरएलपी की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई. पीसी को केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी गठबंधन की घोषणा की. इससे पहले बेनीवाल के कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरें सामने आई थीं लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बनी.

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे. बता दें, आरएलपी को राजस्थान विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर जीत मिली थी.