बदले समीकरण के साथ बीजेपी को झटका देने की तैयारी में छतीसगढ़ !

PoliTalks news

11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही देश में चुनावी दंगल की शुरुआत हो चुकी है. पहले चरण में 18 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. छतीसगढ़ की नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट भी इसमें शामिल है. अब प्रदेश की तीन सीटों पर मतदान 18 अप्रैल और 7 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट पड़ेंगे. 2014 के लोकसभा चुनाव में छतीसगढ़ भी पूर्णतया मोदी लहर पर सवार था. प्रदेश की 10 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था. कांग्रेस के हाथ केवल एक सीट लगी थी जिसपर ताम्रध्वज साहु ने कब्जा जमाया था. कयास लगाए जा … Read more

यूपी में बीजेपी ने आठ सीटों पर खोले पत्ते, अभिनेता रवि किशन गोरखपुर प्रत्याशी

देश में चुनावी रंग लगातार और गहरा होता जा रहा है, जैसे-जैसे विभिन्न सीटों पर विभिन्न चरण में मतदान होने वाली तारिखें नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपने पत्ते खोलकर घोड़े दौड़ाने में लग चुकी हैं. इसी क्रम में बीजेपी ने उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल की आठ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. जिसमें योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर ब्राह्मण दांव खेला है. यहां से भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन को प्रत्याशी बना मैदान में उतारा है. वहीं अब तक क्यास लगाये जा रहे थे कि गोरखपुर से मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को फिर मौका दिया जाएगा. लेकिन … Read more

हुड़ला कुछ नहीं, वसुंधरा के इशारे पर हुआ मेरा विरोध: डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

PoliTalks news

दौसा के टिकट पर बीजेपी के भीतर हुए दंगल पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पॉलिटॉक्स से खुलकर बातचीत की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए पार्टी उम्मीदवार जसकौर मीणा के लिए प्रचार करने की बात कही. कई दिनों तक चले संस्पेंस के बाद बीजेपी ने जसकौर मीणा को दौसा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस सीट पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अपनी पत्नी गोलमा देवी, भाई जगमोहन मीणा या अपनी पसंद के किसी दूसरे नेता को टिकट दिलवाना चाहते थे जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे विधायक ओमप्रकाश हुड़ला की पत्नी को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में थीं. दोनों में से किसी को पीछे नहीं हटता देख पार्टी ने जसकौर मीणा को प्रत्याशी बनाया है. इस मामले पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पॉलिटॉक्स के साथ खुलकर बातचीत की. पेश हैं संपादित अंश-

-दौसा सीट पर बीजेपी ने आपकी पसंद से उम्मीदवार नहीं उतारा.
– अपना पराया कोई नहीं होता. पार्टी ने अब जो तय कर दिया है, वो ही हमारी उम्मीदवार है. पार्टी का निर्णय ही अहम होता है.

– लेकिन आपकी जिद के चलते ही टिकट घोषणा काफी देरी से हुई.
– हां, यह सही है. मैंने मेरी राय रखी थी. सारे समीकरण बताए थे पार्टी के आला नेताओं को. यह पार्टी की मर्जी थी किसे टिकट दी गई और किसे नहीं दी गई.

– पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की चली दौसा टिकट वितरण में तो.
– वसुंधरा राजे दस साल राजस्थान की सीएम रही हैं. पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. उनकी क्यों नहीं चलेगी? चलनी भी चाहिए उनकी. दौसा के टिकट में उन्हीं की चली है.

– वसुंधरा राजे के बारे में आप फिर खुलकर बयानबाजी करने लगे हैं.
– मैंने कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले वसुंधरा राजे को फेस घोषित करना गलता था, क्योंकि सत्ता विरोधी लहर बहुत थी. ऐसे में राजे को चेहरा घोषित करने पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा. राजे खेमे के लोगों ने मेरे नाम को लेकर दुष्प्राचर किया कि मेरे कहने पर 17 से 22 टिकटें विधानसभा चुनाव के दौरान बांटी गईं, लेकिन सच्चाई है कि कोई टिकट मेरे कहने पर नहीं बांटी गई. गोलमा ने भी मना किया था चुनाव लड़ने के लिए. मैं साजिश का शिकार हुआ हूं.

– अब जसकौर और पार्टी का प्रचार करना ही होगा आपको.
– बिल्कुल मैं जसकौर का प्रचार करुूंगा. उनके लिए वोट भी मांगूगा. साथ ही सात-आठ सीटों पर भी प्रचार करने जाऊंगा. जहां पार्टी कहेगी वहां प्रचार के लिए जरूर जाऊंगा.

– क्या केंद्र में मोदी फिर से आएंगे?
– पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है. लोग चाहते है कि मोदी जी एक बार फिर देश के पीएम बनें.

– फिर राजस्थान में विधानसभा चुनाव क्यों हारी भाजपा?
– राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान यह देखने को मिला कि लोग मोदी और पार्टी से नाराज नहीं थे, बल्कि जो भी नाराजगी थी वो वसुंधरा राजे से थी.

– ओमप्रकाश हुड़ला को लेकर क्या कहना है आपको.
– हुड़ला क्या है? वो तो कुछ भी नहीं है. मैं उसकी चर्चा तक नहीं करना चाहता. हुड़ला तो वसुंधरा राजे का एक पैदा किया गया विरोध था महज.

– आप अपने समर्थकों को चुप रहने और राष्ट्र प्रथम की घुट्टी पिला रहे हैं.
– बिल्कुल, मेरे लिए सबसे पहले है राष्ट्र है, फिर आती है पार्टी और लास्ट में मेरे लिए है मेरा समाज.

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, योगी-मायावती नहीं कर सकेंगे प्रचार

politalks news

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती पर प्रचार पर रोक लगाने को कहा है. 16 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली चुनाव आयोग ये रोक योगी आदित्यनाथ के लिए 72 घंटे और मायावती के लिए 48 घंटे के लिए लागू होगी. आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने यह सख्त कदम उठाया है. इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मायावती ना ही कोई रैली को संबोधित कर पाएंगे, ना ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा दोनों नेता किसी को इंटरव्यू भी नहीं दे पाएंगे. बता दें … Read more

यूपी में राहुल-प्रियंका गांधी ने शुरू ​की ‘न्याय यात्रा’

PoliTalks news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी की महत्वकांक्षी ‘न्याय योजना’ की शुरूआत आज उत्तरप्रदेश के आगरा से कर दी है. यह यात्रा यूपी की सभी 80 संसदीय क्षेत्रों में जाएगी और लोगों को इस योजना के बारे में अवगत कराया जाएगा. योजना के तहत, गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. बता दें, न्याय योजना को कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया है. घोषणा के अनुसार, अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीब परिवारों को मासिक 6 हजार रुपये के हिसाब से सालाना 72 हजार रुपये खाते में … Read more

जया प्रदा पर टिप्पणी के लिए आजम खान पर FIR, महिला आयोग ने भी नोटिस भेजा

PoliTalks news

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान अभिनेत्री जया प्रदा पर ‘खाकी अंडरवियर’ वाले बयान पर फंसते नजर आ रहे हैं. आजम के बयान पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी वरिष्ठ सपा नेता को नोटिस भेजा है. महिला आयोग ने चुनाव आयोग को भी चिट्ठी लिख कर आजम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि आजम खान ने टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है. दरअसल रविवार को आजम खान ने जनसभा के दौरान जयाप्रदा पर … Read more

लेखी की शिकायत पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव अभी शुरू ही हुए हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी​ फिर एक बार मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हें. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की (बीजेपी) सांसद मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की अपील की थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को अवमानना प्रकरण में नोटिस जारी किया है. मीनाक्षी लेखी ने अपनी याचिका में कहा, ‘राहुल गांधी ने अपनी निजी टिप्पणियों को शीर्ष न्यायालय द्वारा किया गया बताया और लोगों के मन में गलत धारणा पैदा करने की कोशिश की. मीनाक्षी … Read more

आज नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गज

PoliTalks news

दो दिन की छुट्टी के बाद सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल कराने की होड़ में लग गए हैं. राजस्थान में भी दिग्गजों के नामांकन दाखिल कराने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. इस सूची में जयपुर शहर से बीजेपी प्रत्याशी रामचरण बोहरा रामचरण बोहरा और कृष्णा पूनिया सहित कई दिग्गज शामिल हैं जो आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सबसे पहले बात करें बोहरा की तो नामांकन से पहले उनके समर्थन में बीजेपी मुख्यालय में एक जनसभा रखी गई है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने सभा को संबोधित किया. यहां राजे ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. सभा के बाद बोहरा अपना नामांकन … Read more

दौसा में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दरकिनार, जसकौर मीणा को मिला टिकट

PoliTalks news

दौसा लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को लेकर कई दिनों से जारी संस्पेंस खत्म हो गया है. पार्टी ने राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को दरकिनार करते हुए पूर्व मंत्री जसकौर मीणा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. आपको बता दें कि बीते बुधवार को मीडिया में यह खबर सामने आई थी कि पार्टी ने जसकौर मीणा को टिकट दे दिया है, लेकिन इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई. हालांकि प्रदेश बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जसकौर मीणा को उम्मीदवार बनाने की सूचना साझा की गई, जिसे बाद में हटा लिया गया. इस बीच जसकौर ने दावा किया कि पार्टी ने उन्हें चुनाव की तैयारी करने की सूचना के … Read more