‘CM का दावा जमीनी हकीकत से…’-LPG संकट पर Ashok Gehlot का बड़ा बयान

ashok gehlot on bhajanlal sharma

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का बयान, LPG सिलेंडर और सीएम भजनलाल (Bhajanlal sharma) के दावे कि गैस की कोई कमी नहीं है पर गहलोत ने साधा निशाना, अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री जी का यह दावा कि “गैस की कोई कमी नहीं है”, जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। प्रदेश का गृहणी वर्ग और कारोबारी आज सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं, गैस के इस संकट ने प्रदेश के उद्योग-धंधों की भी कमर तोड़ दी है, राजस्थान (rajasthan) के करीब 50,000 होटल और रेस्टोरेंट आज ठप्प होने की कगार पर हैं, कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे हलवाई और ढाबा संचालक भारी नुकसान झेल रहे हैं, औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन रुकने से मजदूरों की आजीविका पर मंडरा रहा है संकट, सरकार ‘इन्वेस्ट राजस्थान’ के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन मौजूदा उद्योगों को बुनियादी ईंधन तक मुहैया कराने में विफल है, गहलोत ने आगे कहा- विडंबना देखिए, खुद मुख्यमंत्री जी की सभा के लिए खाना लकड़ी के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है क्योंकि सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। जब सरकारी कार्यक्रमों में यह हाल है, तो आम आदमी की क्या बिसात? सिर्फ बयानबाजी से चूल्हे और कारखाने नहीं चलते, सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता पर नियम थोपने के बजाय आपूर्ति सुनिश्चित करे और कालाबाजारी पर लगाम लगाए

Ashok Gehlot I Bhajanlal Sharma I LPG Crisis I Rajasthan I Rajasthan Politics