PoliTalks News
बड़ी खबर

गहलोत साहब काफी सीनियर हैं और सचिन पायलट हैं यंग लीडर- मंत्री खाचरियावास के बदले सुर

05 अक्टूबर 2022
साझा करें:
गहलोत साहब काफी सीनियर हैं और सचिन पायलट हैं यंग लीडर- मंत्री खाचरियावास के बदले सुर

Politalks.News/RajasthanPoliticalCrisis. हिंदू धर्म में विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन का वर्षों पुराना रिवाज है और गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर हर साल धार्मिक रीति रिवाज के साथ शस्त्र पूजन का शानदार कार्यक्रम होता है. ऐसे में इस बार भी जब शस्त्र पूजन हुए तो प्रताप सिंह खाचरियावास सपत्नीक इस पूजा में बैठे और पूजा में रखे गए शस्त्र का विधि विधान से पूजन भी किया. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट का कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर जाना और फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनको तलब करने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का … Read more

Politalks.News/RajasthanPoliticalCrisis. हिंदू धर्म में विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन का वर्षों पुराना रिवाज है और गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर हर साल धार्मिक रीति रिवाज के साथ शस्त्र पूजन का शानदार कार्यक्रम होता है. ऐसे में इस बार भी जब शस्त्र पूजन हुए तो प्रताप सिंह खाचरियावास सपत्नीक इस पूजा में बैठे और पूजा में रखे गए शस्त्र का विधि विधान से पूजन भी किया. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट का कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर जाना और फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनको तलब करने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है. वहीं पूजन के बाद इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री खाचरियावास ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है. यह एक राजनीति है. खाचरियावास ने कहा कि 2023 में क्या होने वाला है, इसका फैसला पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी ही करेंगी.

यहां आपको बता दें, बीती 25 सितंबर को और उसके बाद से जारी प्रदेश कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के दौरान बड़ी बेबाकी से बड़े-बड़े बयान दे रहे मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के सुर अब बदल गए हैं, खासकर हाल ही में हुई सचिन पायलट से हुई उनकी मुलाक़ात के बाद से खाचरियावास बहुत सोच समझकर बयान दे रहे हैं. बुधवार को मीडिया द्वारा एक बार फिर सचिन पायलट से उनकी मुलाकात को लेकर सवाल किए जाने पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपना पुराना जवाब रिपीट करते हुए कहा कि सोमवार को पायलट मेरे घर आए हमने गप्पे लड़ाए, लेकिन सारी बातें बताने की नहीं होती हैं, कुछ बात अंदर रहे तो ही ठीक है. यही नहीं पायलट को लेकर अपने सुर बदलते हुए खाचरियावास ने कहा अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक ही पार्टी में काम करते हैं. गहलोत साहब काफी सीनियर हैं और पायलट यंग लीडर हैं.

यह भी पढ़े: रणसिंघा फूंककर PM मोदी ने किया चुनावी शंखनाद, हिमाचल को दी बड़ी सौगात, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

https://twitter.com/PSKhachariyawas/status/1577594301949018112?s=20&t=Og2h4VYvXoiwm3ZaXX6NMg

मंत्री खाचरियावास ने आगे कहा कि जब प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो ब्यूरोक्रेसी को काफी आनंद आता है. अधिकारी देखते हैं कि सरकार तो उधर है, जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है. खाचरियावास ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत जिस प्रकार से एक्शन मोड में आए हैं और मंत्रियों ने भी अपना कामकाज संभाला है, उसके बाद तय है कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

वहीं प्रदेश कांग्रेस में जारी सियासी घमासान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मौजूदा हालात में क्या होगा, 2023 में कैसे लड़ा जाएगा इस सब का फैसला पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी करेंगी. लेकिन यह समय हम सबके एकजुट होकर मिशन 2023 में लगने का है, ताकि बीजेपी को सत्ता में ना आने दिया जाए. खाचरियावास ने कहा कि देश में कांग्रेस ने ही लोकतंत्र कायम किया और पार्टी के भीतर भी लोकतांत्रिक तरीके से सब अपनी बात रख सकते हैं. कांग्रेस में स्वस्थ लोकतंत्र है.

यह भी पढ़े: शस्त्र पूजन के बाद बढ़ती जनसंख्या और रोजगार को लेकर भागवत का बड़ा बयान, आमजन को दी ये सलाह

वहीं प्रदेश में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास में प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था को भाजपा शाषित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 100 गुना बेहतर बताया. खाचरियावास ने कहा कि यहां पर अपराधियों को पकड़ने और सजा दिलवाने के आंकड़े भी इन प्रदेशों से ज्यादा बेहतर हैं. खाचरियावास ने कहा केवल भारतीय जनता पार्टी कानून व्यवस्था को लेकर माहौल बना रही है, जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कानून व्यवस्था के हाल खराब है.

इसके साथ ही विजयशमी के मौके पर शस्त्र पूजन के महत्व को बताते हुए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह दिन हम सबके लिए अहम है. खाचरियावास ने कहा कि जिस प्रकार देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है वह सबके सामने है लेकिन केंद्र सरकार और बीजेपी के लोग इस बारे में कुछ नहीं बोलते. खाचरियावास ने कहा कि आज केंद्र सरकार ने आटा, दाल और तेल पर भी इतना टैक्स लगा दिया कि आम आदमी के घर का बजट ही गड़बड़ा गया है.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal