कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने SC-OBC छात्रों के लिए फ्री कोचिंग योजना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, अशोक गहलोत ने कहा- संसदीय समिति की रिपोर्ट ने केंद्र की भाजपा सरकार के "सामाजिक न्याय" के दावों की खोल दी है पोल, SC-OBC छात्रों के लिए फ्री कोचिंग योजना में 2023-24 में 3,500 के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 223 यानी 6.4 प्रतिशत छात्रों को कोचिंग मिली, 2025-26 में यह आंकड़ा फिर गिरकर सिर्फ 12.3 प्रतिशत रह गया, बजट भी जानबूझकर 47 करोड़ से घटाकर सिर्फ 20 करोड़ रुपए कर दिया गया, यह लापरवाही नहीं, सोची-समझी नीति है, जो सरकार SC-OBC वर्ग के वोट तो मांगती है, उसी वर्ग के बच्चों की शिक्षा योजना का बजट चुपचाप काट देती है, संसदीय समिति को खुद कहना पड़ा कि सरकार का जवाब संतोषजनक नहीं है, यह इस सरकार की नीयत पर सबसे बड़ी मुहर है, हमारी कांग्रेस सरकार की अनुप्रति कोचिंग योजना ने राजस्थान में हजारों SC-ST-OBC छात्रों को प्राथमिकता देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सशक्त मंच दिया था, भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि दलित-पिछड़ों की शिक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
SC-OBC छात्रों की फ्री कोचिंग पर गहलोत का केंद्र पर हमला, कहा- यह लापरवाही नहीं, सोची-समझी...

SC-OBC छात्रों की फ्री कोचिंग योजना पर अशोक गहलोत का BJP सरकार पर हमला, बजट कटौती पर उठाए सवाल








