PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका से लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, कार्मिक विभाग में दी जॉइनिंग, अनंता रिसॉर्ट मामले में ACB जांच जारी

11 नवंबर 2026
साझा करें:
अमेरिका से लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, कार्मिक विभाग में दी जॉइनिंग, अनंता रिसॉर्ट मामले में ACB जांच जारी

Shikhar Agarwal, Rajasthan News, IAS News, APO IAS, Ananta Resort Case, ACB Investigation, Jaipur News, Rajasthan Administration

राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर, APO चल रहे वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से लौटे जयपुर, अमेरिका से वापसी के बाद शिखर अग्रवाल ने जयपुर स्थित कार्मिक विभाग पहुंचकर दी अपनी जॉइनिंग, गौरतलब है कि शिखर अग्रवाल को उनके और उनकी IPS अधिकारी पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर के नाम पर उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट के बूझड़ा और अलवर के अजाबगढ़ स्थित संपत्तियों की रजिस्ट्री का मामला सामने आने के बाद किया गया था APO, वही ACB की जांच में आरोप है कि शिखर अग्रवाल ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर अनंता रिसॉर्ट संचालित करने वाली कंपनी गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड को कथित तौर पर पहुंचाया अनुचित लाभ, जांच के अनुसार, अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने उदयपुर और अलवर स्थित अनंता रिसॉर्ट में कुल 40 विला और कॉटेज करीब 6.16 करोड़ रुपए में खरीदे थे,  इन संपत्तियों को बाद में कंपनी को लीज पर देने और इसके बदले सालाना करीब 1.80 करोड़ रुपए किराया मिलने का मामला भी जांच के दायरे में है, वही इसके अलावा निर्माण नियमों में कथित रियायत, जरूरी प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बिना मंजूरी और कंपनी को विशेष वित्तीय पैकेज देने जैसे पहलुओं की भी जांच कर रही है ACB,  इन्हीं आरोपों के बीच राज्य सरकार ने 28 अक्टूबर को शिखर अग्रवाल को किया था APO, अब अमेरिका से लौटकर कार्मिक विभाग में जॉइनिंग देने के बाद एक बार फिर शिखर अग्रवाल को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं हुई तेज

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal