PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह बोले- 2019 के बाद 274 भगोड़े विदेशों से लाए गए वापस, UPA के समय आते थे सिर्फ 4

04 अगस्त 2026
साझा करें:
अमित शाह बोले- 2019 के बाद 274 भगोड़े विदेशों से लाए गए वापस, UPA के समय आते थे सिर्फ 4

Amit Shah I Modi Sarkar I Bjp Government I Modi Government I Breaking News I Home Minister I Politalks News I Breaking News I

गृहमंत्री अमित शाह ने आज विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने के लिए केंद्र सरकार के एक्शन को लेकर जानकारी की साझा, अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया- एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने में कामयाबी की है हासिल, वे चाहे भागे हों किसी भी देश में, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के नजरिए ने 2019 के बाद से 274 अपराधियों की वापसी की है सुनिश्चित, वहीं यूपीए के समय यह संख्या हर साल थी सिर्फ चार, अब लद गए हैं वे दिन, जब अपराधी बच निकलते थे सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर, नए भारत ने नए कानूनों, संस्थाओं और वैश्विक साझेदारियों के जरिए पुराने सिस्टम की हर कमी को किया है दूर, साथ ही बनाया है सुरक्षा का एक ऐसा मजबूत घेरा, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता, वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक और पोस्ट करते हुए कहा— मोदी सरकार के नेतृत्व में विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने के लिए की गई है इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस बेस्ड और टेक्नोलॉजी ड्रिवन ऑपरेशन की शुरुआत, इन तीन नए कानूनों के तहत ट्रायल इन एब्सेंटिया (आरोपी की गैर मौजूदगी में मुकदमा चलाना) के प्रावधान ने न्याय व्यवस्था को फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का दिया है अधिकार, PMLA की सख्ती की वजह से 17,874 करोड़ संपत्ति की गई है जब्त, साथ ही 18,762 करोड़ रूपए किए गए हैं रिकवर, BHARAT POL जैसे नए सिस्टम ने दुनिया भर में बनाया है तालमेल, इससे दुनिया का हर कोना भगोड़े के लिए पकड़ में आने वाली बन गया है जगह 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal