समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को हुआ निधन, प्रतीक यादव की उम्र थी 38 साल, सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें किया मृत घोषित, सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह थी डाउन, हार्ट भी रुक चुका था, प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव फिलहाल है असम में, खबर मिलते ही वे लखनऊ के लिए हुई रवाना, अभी मौत की वजह का कारण पता नहीं लगा, शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, यानी KGMU में हुआ, अपर्णा के भाई अमन सिंह बिष्ट , अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस में रहे मौजूद, प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के थे छोटे बेटे,वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे, वही प्रतिक यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने दिया भावुक बयान, कहा- प्रतीक अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक था और हमेशा अपने बिजनेस में व्यस्त रहता था, करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक यादव से मुलाकात हुई थी, जिस दौरान उन्होंने प्रतीक को अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी थी, इसके साथ ही सीएम योगी सहित कई राजनितिक पार्टी के दिग्गजों ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख प्रकट करते हुए यादव परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है
अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन, CM योगी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुःख

Prateek Yadav I Akhilesh Yadav I Breaking News










