PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया संवाद विरोधी, कहा- वांगचुक पर कार्रवाई से दुनिया में देश की छवि धूमिल

18 जुलाई 2026
साझा करें:
अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया संवाद विरोधी, कहा- वांगचुक पर कार्रवाई से दुनिया में देश की छवि धूमिल

जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, कार्रवाई को बताया निंदनीय


सोनम वांगचुक के समर्थन में समाजवादी पार्टी सुप्रीमों व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- सोनम वांगचुक को बल-प्रयोग करके, ज़बरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना है अत्यंत निंदनीय समाचार, आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में फ़ैल चुकी है पूरे देश और संपूर्ण विश्व में, सारी दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर है गहरी चिंता और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी, जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से घुसे थे अचानक, उनकी पहचान की जाए सार्वजनिक, ये हमारी पुरज़ोर माँग है कि सोनम वांगचुक की चिकित्सा हो न्यायिक निगरानी में, क्योंकि सोनम वांगचुक का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा की प्रेरणा, साइंस और इनोवेशन के लिए है अनमोल, हमारे देश की जनता व समस्त विश्व इस समय भाजपा सरकार को देख रहा है संदेह और सवाल भरी संदिग्ध नज़र से, दमनकारी राजनीति करनेवाली भाजपा सरकार की इस अवांछनीय कार्रवाई ने इंटरनेशनल लेवल पर हमारे देश की मानवीय और डेमोक्रेटिक इमेज को बेहद धूमिल और खंडित करने का किया है काम, भाजपा ने न कभी गांधी जी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीक़ों में, भाजपा की नकारात्मक विचारधारा ही विवाद की है, संवाद की नहीं, भाजपा निराशा का बन चुकी है पर्याय, भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है, भाजपा की सोच है दरारवादी, इसीलिए जहाँ भी होती है एकता, सौहार्द और एकजुटता, भाजपा डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर कर देती है आंदोलनों को तितर-बितर, लेकिन भाजपा भूल गयी है कि आज की नई पीढ़ी डिजिटल यूनिटी के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में है सक्षम, ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी, बता दें दिल्ली के जनता मंतर पर बीते 21 से आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को आज सुबह पुलिस ले गई थी अस्पताल

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal