PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, तीसरी शादी के बाद 'लव जिहाद' को लेकर विवाद

18 जुलाई 2026
साझा करें:
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, तीसरी शादी के बाद 'लव जिहाद' को लेकर विवाद

आमिर खान पर मंडराया खतरा! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई धमकी

अब आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान लगातार घिरे है विवादों में, उनकी शादी को बताया जा रहा है 'लव जिहाद', वही अब एक्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भी निशाने पर आ गए , बिश्नोई गैंग की ओर से आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने उन्हें दी धमकी,  इस दौरान कहा गया कि आमिर जैसे लोग देश में  दे रहे हैं लव जिहाद को बढ़ावा, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले कुछ लोगों ने आमिर खान को कथित तौर पर जान से मारने की दी है धमकी,  धमकी में उनकी हालिया तीसरी शादी को लेकर 'लव जिहाद' जैसे आरोप लगाते हुए गंभीर चेतावनी दी गई,  हालांकि, मुंबई पुलिस के अनुसार अभी तक आमिर खान या उनकी टीम की ओर से नहीं कराई गई कोई औपचारिक शिकायत दर्ज, पुलिस ने मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इस कथित धमकी की जानकारी के आधार पर मामले की जांच की शुरू,  वायरल पोस्ट व ऑडियो क्लिप की सत्यता की पुष्टि की जा रही है, शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस घटनाक्रम के बाद फिल्म इंडस्ट्री और आमिर खान की सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं हुई तेज 

PoliTalks News - Authoritative News Portal