PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गहलोत, डोटासरा, जूली और भाकर की समझाइश के बाद शुभम रेवाड़ ने 14वें दिन तोड़ा अनशन

05 अगस्त 2026
साझा करें:
गहलोत, डोटासरा, जूली और भाकर की समझाइश के बाद शुभम रेवाड़ ने 14वें दिन तोड़ा अनशन

Ashok Gehlot I Govind Singh Dotasara I Tikaram Jully I Mukesh Bhakar I Rajasthan Congress I Nsui I Political News I Shubam Rewar I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद छात्र नेता शुभम रेवाड ने तोडा अनशन, शुभम रेवाड प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर बीते 14 दिन से थे अनशन पर, आज राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर शुभम रेवाड़ से की मुलाकात और समझाइश कर जूस पिलाकर तुडवाया अनशन, शुभम रेवाड़ ने बीते 24 घंटों से अन्न के साथ-साथ जल का भी कर रखा था पूर्ण त्याग, शुभम ने अस्पताल में इलाज लेने से भी कर दिया था साफ इनकार, रेवाड की गिरती सेहत को देखते हुए आज दोपहर गहलोत ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें पिलाया था पानी, इसके साथ ही अनशन समाप्त करने के लिए की थी समझाइश, गहलोत ने इस दौरान कहा- युवाओं के प्रति भाजपा सरकार का ऐसा रवैया नहीं है बिल्कुल उचित, सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इनकी मांगों पर ध्यान देकर निकालना चाहिए समाधान, वहीं आज शाम पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रेवाड़ को जूस पिलाकर तुडवाया अनशन

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal