PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गालियाँ, गद्दारी का ठप्पा और अब राष्ट्रपति की शरण: राघव चड्ढा का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, देखें क्या कहा?

05 मई 2026
साझा करें:
गालियाँ, गद्दारी का ठप्पा और अब राष्ट्रपति की शरण: राघव चड्ढा का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, देखें क्या कहा?

Raghav Chadha I Punjab I President Of India I Aam Admi party I Bhagwant Mann I 

राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पिछले दिनों आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले, इस डेलिगेशन में सांसद संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता थे शामिल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बदले की भावना से की जा रही करवाई से कराया अवगत, वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्ढा ने कहा- हमने राष्ट्रपति को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब स्टेट मशीनरी के गलत इस्तेमाल के बारे में बताया, राष्ट्रपति ने हमें हमारी सुरक्षा और संविधान की रक्षा का भरोसा दिया, मैं पंजाब सरकार के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि सावधान रहें, क्योंकि AAP सरकार के पास अब कुछ ही महीने बचे हैं, राधव चढ़ा ने आगे कहा-  आम आदमी पार्टी ने बदले की भावना से जिस करवाई की शुरुआत की है वह बहुत खतरनाक है और इसका अंत अच्छा नहीं होगा, अब उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने की प्लानिंग की जा रही है, जब तक हम AAP के साथ थे, तब तक सब ठीक था, लेकिन अब जब हमने AAP छोड़ दी तो हमें कहा जा रहा हैगद्दार, सोशल मीडिया पर लोग हमें दे रहे हैं गालियां 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें