Abhay Kushwaha Latest News – अभय कुमार कुशवाहा राष्ट्रीय जनता दल के नेता है और वर्तमान में बिहार के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद है. अभय ने अपनी राजनीतिक यात्रा जनता दल यूनाइटेड के नेता के तौर पर की थी पर विगत आम चुनाव से ठीक पूर्व उन्होंने जेडीयू छोड़ दिया और फिर राजद में शामिल हो गए. बाद में अभय राजद के टिकट पर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से जीतकर सांसद बने. इस लेख में हम आपको राष्ट्रीय जनता दल सांसद अभय कुशवाहा की जीवनी (Abhay Kushwaha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अभय कुशवाहा की जीवनी (Abhay Kushwaha Biography in Hindi)
पूरा नाम | अभय कुशवाहा |
उम्र | 52 साल |
जन्म तारीख | 5 जून 1972 |
जन्म स्थान | गया जिला , बिहार, भारत |
शिक्षा | इंटरमीडिएट |
कॉलेज | – |
वर्तमान पद | बिहार की औरंगाबाद लोकसभा सीट से सांसद |
व्यवसाय | राजनीति |
राजनीतिक दल | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | स्वर्गीय रामबृक्ष प्रसाद |
माता का नाम | स्वर्गीय मुंद्रा देवी |
पत्नी का नाम | कुमारी अंजलि भारती |
बच्चे | एक बेटा और एक बेटी |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | कुजापी चंदौती गया बिहार |
वर्तमान पता | नई दिल्ली |
फोन नंबर | 9199242301,9934400809 |
ईमेल | kumarabhay2244[at]gmail[dot]com |
अभय कुशवाहा का जन्म और परिवार (Abhay Kushwaha Birth & Family)
अभय कुमार कुशवाहा उर्फ़ अभय कुशवाहा का जन्म 5 जून 1972 को बिहार के गया जिले के कुजापी गांव में हुआ. अभय कुशवाहा के पिता का नाम स्वर्गीय रामबृक्ष प्रसाद था जबकि उनके माता का नाम स्वर्गीय मुंद्रा देवी था.
अभय कुमार कुशवाहा की शादी 27 जून 1997 को कुमारी अंजलि भारती से हुई है. उनके दो बच्चे हैं. उन्हें एक बेटा है तो एक बेटी है.
उनका स्थायी निवास स्थान कुजापी, चंदौती, गया, बिहार है. अभय कुशवाहा हिन्दू है और जाति से कुशवाहा है.
अभय कुशवाहा की शिक्षा (Abhay Kushwaha Education)
अभय कुशवाहा 12वीं पास है. उन्होंने वर्ष 2012 में जन कल्याण शिक्षा समिति, उत्तर प्रदेश इंटर बोर्ड से इंटरमीडिएट किया.
अभय कुशवाहा का राजनीतिक करियर (Abhay Kushwaha Political Career)
अभय कुमार कुशवाहा का शुरूआती जीवन व्यवसाय में जुड़ा रहा है. वह पेशे से एक व्यापारी और उद्योगपति है. अभय कुशवाहा का बिहार में अपना स्वयं का प्लाई और ब्रिक्स प्लांट हैं.
अभय कुमार कुशवाहा का शुरूआती जीवन व्यवसाय में जुड़ा रहा है. वह पेशे से एक व्यापारी और उद्योगपति है. अभय कुशवाहा का बिहार में अपना स्वयं का प्लाई और ब्रिक्स प्लांट हैं.
अभय कुशवाहा का राजनीतिक करियर इस सदी के आरम्भ से हुआ. अभय ने पहले ग्रामीण स्तर की राजनीति में भाग लिया और फिर उसके बाद उन्होंने पहले राज्य स्तर और बाद में राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में कदम रखा. अभय ने सबसे पहले सं 2000 में बिहार के गया जिले के कुजापी गांव के पंचायत का चुनाव लड़ा और जीतकर मुखिया बने.
अभय ने जनता दल यूनाइटेड के साथ मिलकर अपने राजनैतिक करियर की शुरूआती की थी. पार्टी से जुड़ने के बाद उन्होंने जेडीयू के जिले स्तर पर कई अलग अलग पदों को धारण किया. इसके अंतर्गत अभय ने जनता दल यूनाइटेड के गया जिले का अध्यक्ष का पद भी पाया था फिर बाद में वह जेडीयू के संघठन सेक्रेटरी के पद भी रहे.
पहली बार अभय कुमार कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर 2015 में बिहार विधान सभा का चुनाव लड़ा. पार्टी ने उन्हें राज्य के टिकारी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. उस चुनाव में उनका मुकाबला अनिल कुमार से था जिसे हराकर अभय ने अपना राज्य स्तर का चुनाव जीता. जीत के बाद अभय बिहार के एमएलए बने और विधानसभा पहुंचे.
तीन वर्ष बाद 2018 में अभय को जनता दल यूनाइटेड की ओर से पार्टी का युवा शाखा का राज्य अध्यक्ष बना दिया गया. पर राज्य में हुए अगले विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू ने उन्हें उनके क्षेत्र टेकारी से टिकट नहीं दिया बल्कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया. वैसे बेलागंज विधानसभा क्षेत्र भी गया जिले में ही पड़ता है पर उस समय जेडीयू के विरुद्ध हवा तेज थी, परिणाम यह हुआ कि अभय कुमार कुशवाहा ने अपने दूसरे चुनाव को हार गए. उन्हें राजद के सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने भारी मतों के अंतराल से पराजित कर दिया.
इसी के कुछ वर्षो बाद अभय कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड से किनारा कर लिया. अभय कुशवाहा 2024 में जेडीयू छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए. यही से उनकी राजनैतिक यात्रा अब लालू की पार्टी राजद के साथ शुरू हो गई. राजद ने उन्हें 2024 के आम चुनाव में बिहार के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव से पूर्व चूंकि जेडीयू एनडीए में शामिल हो चुकी थी बावजूद इसके अभय को इस चुनाव में सफलता मिली.
इस चुनाव में अभय का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार सिंह से था. अभय ने भाजपा के सुशील कुमार सिंह को लगभग 70,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया और अपना पहला लोकसभा चुनाव जीत लिया. जीत के बाद वह 18वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित होकर सांसद बने है.
वर्तमान में, अभय कुशवाहा बिहार की औरंगाबाद सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद है.
अभय कुशवाहा से जुड़े विवाद
अभय कुशवाहा कुछ विवाद से भी घिरे रहे है. पहला विवाद 2015 में तब हुआ जब राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहे थे. तब एक भद्दे गाने में एक बार गर्ल के साथ डांस करते हुए उनके वीडियो देखे जाने का मामला उठा था. तब के चुनाव में वह उन नेताओ में आते थे जिनपर सबसे अधिक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया हो. एक मीडिया एजेंसी दैनिक भास्कर के आधार पर तब उनपर 14 आपराधिक मुक़दमे दर्ज बताये गए थे. उनपर कई अपराध संगीन भी थे जिनमें लूटपाट और सरकारी ठेके के कामों में बाधा डालना आदि भी था.
अभय कुशवाहा की संपत्ति (Abhay Kushwaha Property)
अभय कुशवाहा की कुल संपत्ति 28.26 लाख रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.
इस लेख में हमने आपको सांसद अभय कुशवाहा की जीवनी (Abhay Kushwaha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.