Politalks.News/Viral News. सोशल मीडिया पर जबसे दिल्ली के मालवीय नगर के ‘बाबा का ढाबा’ का वीडियो वायरल हुआ, इस तरह के कई किस्से और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. बाबा का ढाबा में एक बुजुर्ग दंपती का वीडियो सामने आया था जो जिसे चलाने वाले बुजुर्ग दम्पति रोते हुए नजर आ रहे थे. ये दंपती एक खाने का ठेला लगता था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते कोई उनकी दुकान पर नहीं आ रहा था जिससे उनके खाने के भी लाले पड़ गए थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग उनकी मदद को सामने आए थे. अब एक और वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो जलंधर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का है जो अपनी मजबूरी बयां करती नजर आ रही है.
वीडियो में महिला बता रही है कि कैसे उसे रोजी-रोटी के लिए मेहनत करनी पड़ रही है. उसके पति का निधन हो गया है और उसे कहीं से भी कोई सपोर्ट नहीं मिलता. गुजर-बसर करने के लिए वो सड़क किनारे छोटी सी जगह पर परांठे और चाय बेचती है. वो जलंधर के फगवाड़ा पर छोटी सी दुकान चलाती है लेकिन उसकी कमाई ज्यादा नहीं हो पा रही है, जिसके चलते वो मजबूर है. इस वीडियो को दिलजीत दोसांझ समेत कई स्टार्स ने शेयर किया है और फैंस से अपील की है कि वो बुजुर्ग महिला की मदद करें.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाए ‘सर जडेजा’, फैंस बोले ‘ये है आपका झाडू स्टाइल’
Phagwara Gate kol Beth de ne Bebe Ji .. Mere Paraunthe Pakke Jadon Jalandhar Side GEYA..Tusi v Zarur Ja Ke Aeyo 🙏🏾
Rab Di Raza ch Raazi Reh Ke Hasna Kisey Kisey Nu Aunda.. 🙏🏾
RESPECT pic.twitter.com/PwkJqZ3FlC
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 1, 2020
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और महिला को देख लोगों का दिल पिघल रहा है. एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी महिला का समर्थन किया है और अपने फैन्स से भी विनती की है कि वे इस दुकान पर परांठे खाने आएं ताकि महिला की कमाई हो सके. दिलजीत ने इस बात का भी वादा किया कि वे भी जब कभी जलंधर आएंगे तो बुजुर्ग महिला के हाथ का बना परांठा जरूर खाएंगे.
दिलजीत के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने भी वीडियो शेयर किया और कहा कि मानवता का सम्मान करें और बुजुर्ग महिला की मदद करें. इसके अलावा सिंगर हार्डी संधू ने महिला की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि वे बहुत हिम्मत वाली हैं.
https://www.instagram.com/p/CHDdafRjA_4/?utm_source=ig_web_copy_link
इससे पहले दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बाबा का ढाबा का वीडियो वायरल हुआ था जिसे चलाने वाले बुजुर्ग दम्पति रोते हुए नजर आ रहे थे और इस बात का दुख जता रहे थे कि उनके ढाबे पर लोग नहीं आते जिस वजह से उनकी कमाई नहीं हो रही.
https://twitter.com/VasundharaTankh/status/1313881005179064320?s=20
इसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो गया था और भारी भीड़ बाबा के ढाबे पर लगनी शुरू हो गई थी.
Proud of you @ThePlacardGuy and @iashutosh23 …❣️
You both are the real hero, Huge respect & Appreciate 🙏🙏💐There is no word for the happiness that both of you have given to these elders.
Thanks to both of You and Dilli❣️❣️#BABAKADHABA #BabaKaDhabha #बाबा_का_ढाबा pic.twitter.com/dcCj0zUHwq— Alok Tiwari (@AlokTiwari211) October 8, 2020
बाबा का ढाबा वीडियो के बाद कई ऐसे वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहे हैं और लोग ऐसे मजबूर लोगों की मदद के लिए दिल खोलकर सामने आ रहे हैं.
So here its a new step to come forward to him also the new baba is there, go agra go now its agra walo its your time to show #BabaKaDhaba #BabaKaOnlineDhaba #BabaKaDhabha pic.twitter.com/YnMdLhgY0r
— priyanshi jaiswal (@priyanshihere) October 9, 2020










