Breaking News: मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मध्यप्रदेश के दतिया जिले में भागवत कथा के दौरान देखने को मिला एक गजब का नज़ारा, भिंड जिले के रसनौल गांव में भागवत कथा के दौरान संत सीताराम महाराज ने बीजेपी विधायक को मारा धक्का और मुक्का, इसके साथ ही महाराज ने माला भी फेकीं, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, निसरोल मंदिर के महंत सीताराम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल को बाबा ने गुस्से में धक्का देकर अलग किया, प्रसाद भी फेंक दिया, मुक्के भी मारे और उनके द्वारा पहनाई गई माला को भी फेंक दिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग कर रहे है तरह-तरह के कमेंट, हालांकि बताया जा रहा है कि सीताराम महाराज इसी तरह भक्तों को देते हैं आशीर्वाद










