कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा में लिया बड़ा एक्शन, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को किया निलंबित, इन पर 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के लगे थे आरोप, इस चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने एक वोट से भी कम अंतर से जीत पाए थे, शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह पर यह कार्रवाई केंद्रीय अनुशासन समिति ने राज्य नेतृत्व की सिफारिश पर की, कांग्रेस आलाकमान का मानना है कि राज्यसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मौके पर पार्टी लाइन से हटकर मतदान करना आता है अनुशासनहीनता की श्रेणी में, जिसे किसी भी सूरत में नहीं किया जा सकता बर्दाश्त, इस कार्रवाई के जरिए पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठनात्मक अनुशासन से नहीं किया जाएगा समझौता










