राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ राष्ट्रपति को शिकायत, उदयपुर प्रेम पर उठाये सवाल

Rajasthan News : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तक पहुंची शिकायत, उदयपुर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय विप्लवी ने की शिकायत, राष्ट्रपति को लिखे पत्र में गुलाबचंद कटारिया की कार्यप्रणाली पर उठाये गंभीर सवाल, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपने गृह नगर उदयपुर के दौरों को लेकर उठाये सवाल, कटारिया के उदयपुर प्रेम और स्थानीय प्रशासन में कथित दखलअंदाजी पर जताई कड़ी आपत्ति, कटारिया पर लगाया संवैधानिक पद पर रहते हुए सक्रिय राजनेता जैसे व्यवहार का आरोप, पत्र में कटारिया के आये दिन उदयपुर दौरे पर जताई आपत्ति, हर महीने लगभग एक सप्ताह या उससे अधिक समय उदयपुर में बिताने का आरोप, राज्यपाल के बार-बार दौरों से बनती से है ट्रैफिक जाम की स्थिति, स्थानीय निवासियों को होती है भारी असुविधा, गुलाबचंद कटारिया के सर्किट हाउस में जनसुनवाई करने पर भी जताई आपत्ति, विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास को लेकर भी शिकायतकर्ता ने जताई आपत्ति, नगर निगम के टेम्पो स्टैंड शेड के जीर्णोद्धार जैसे बेहद छोटे स्तर के कार्यों के लोकार्पण को बताया राज्यपाल पद की गरिमाक प्रतिकूल, दीक्षांत समारोहों में राजस्थान के राज्यपाल के साथ मंच पर उपस्थिति भी प्रोटोकॉल के विरुद्ध, राज्यपाल पद के प्रभाव का इस्तेमाल कर कुछ निकटवर्ती लोगों को भूमि विवाद और अवैध निर्माण के मामलों में संरक्षण प्रदान करने का भी लगाया आरोप

ये भी पढ़े : आशुतोष ब्रह्मचारी को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया कॉल !

Gulab Chand Kataria । Rajasthan Governor। Punjab Governor। political controversy। Governor protocol। Rajasthan politics । Udaipur News