Rajasthan: प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नदबई में सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी योगी चोपड़ा की गोली मारकर की हत्या, लूट के इरादे से आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, वही इस मामले में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- डर का साया, हर दिल में उतर गया, लचर कानून का अंधेरा आज नदबई में बिखर गया, मुख्यमंत्री जी के गृह तहसील नदबई में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को गोली मारकर की गई लूट और हत्या की घटना अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ, कांग्रेस नेता जूली ने आगे कहा-कहा – भाजपा सरकार की लचर कानून-व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि आए दिन खुलेआम हत्या और लूट जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं जब मुख्यमंत्री के अपने ही गृह ज़िले में जनता सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश के आम नागरिक किस भय और असुरक्षा में जी रहे होंगे, इसकी कल्पना से भी परे है










