दिल्ली में कांग्रेस को खाली करना होगा दफ्तर! मिला नोटिस, देखें पूरी खबर

दिल्ली में कांग्रेस को अपने पुराने दफ्तर यानी 24 अकबर रोड बंगले को खाली करने का मिला नोटिस, सूत्रों के अनुसार एस्टेट विभाग ने पार्टी को 28 मार्च तक परिसर खाली करने के लिए कहा, इसके साथ ही कांग्रेस को यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का मिला है नोटिस, करीब 48 वर्षों तक 24 अकबर रोड भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का रहा केंद्रीय मुख्यालय, हालांकि पिछले वर्ष पार्टी ने अपना नया मुख्यालय इंदिरा भवन में कर दिया था स्थानांतरित, लेकिन इसके बावजूद पुराने दफ्तर में पार्टी की गतिविधियां लगातार है जारी, अब नोटिस मिलने के बाद से पार्टी राहत के लिए कर रही है कनूनी विकल्प पर विचार, वही नोटिस को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा – यह लोकतांत्रिक सरकार नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, चर्चा कर हम आगे की करेंगे कार्रवाई

Congress I Delhi I rahul gandhi I Priyanka gandhi I Ashok Gehlot I Rajasthan