राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, संसद भवन में हुई सीएम की पीएम से मुलाकात, करीब 25 मिनट तक चली दोनों के बीच बैठक, इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा, भजनलाल शर्मा ने दिया प्रदेश सरकार और केंद्रीय योजनाओं के बारे में फीडबैक, पीएम से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू से भी मिलेंगे सीएम भजनलाल शर्मा, इस दौरान प्रदेश में सिविल एविएशन के विकास एवं विस्तार के संबंध में करेंगे चर्चा, इसमें एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ ही यात्रियों के लिए सुगम और विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने के विषय हैं शामिल










