‘न भर्ती निकली, न परीक्षा हुई…!’- भर्ती कैलेंडर पर गहलोत का सरकार पर जोरदार हमला

प्रदेश में भर्तियों को लेकर कांग्रेस हमलावर, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार ने युवाओं को भ्रमित करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर शिक्षा विभाग में की 10,000 भर्तियों की घोषणा, लेकिन हकीकत में न भर्ती निकली, न परीक्षा हुई, गहलोत ने प्रदेश सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- ये यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़, बार-बार कैलेंडर बदलना और वादे अधूरे छोड़ने से टूट रहा युवाओं का विश्वास, गहलोत ने कहा- कांग्रेस सरकार के समय हमने पारदर्शी और समयबद्ध भर्तियां कर युवाओं को दिये अवसर, बीजेपी के राज में प्रदेश में बेरोजगार युवा झेल रहा सिर्फ इंतजार और निराशा, गहलोत ने सरकार से की मांग, जवाब दे सरकार- युवा कब तक करेंगे इंतजार, 10 हजार नौकरियों का वादा कब होगा पूरा, युवाओं के सपनों के साथ बर्दाश्त नहीं होगा अन्याय, सीएम भजनलाल शर्मा ने साल की शुरूआत में ही जारी किया था भर्ती कैलेंडर, लेकिन कैलेंडर गड़बड़ाने से अब कांग्रेस को मिला सरकार को घेरने का मौका

ये भी पढ़े : युवाओं के मुद्दे पर भजनलाल सरकार पर बरसे जूली, कहा- 10,000 नौकरियों का वादा कब होगा पूरा?

Rajasthan News। Ashok Gehlot । Bhajanlal Sharma । Rajasthan Jobs । Government Jobs । Youth Unemployment । Congress Vs BJP।