अब ATM पर मिलेगा गैस सिलेंडर, जाने कहां बना देश का पहला LPG ATM ?

US, Israel-Iran war : युद्ध के बीच भारत के कई शहरों में LPG रसोई गैस सिलेंडर के कतारें लग गई, कई शहरों धरना-प्रदर्शन हुए. इसी बीच गुरुग्राम से आई एक खबर ने आम लोगों को बड़ा सुकून दिया है. जी हां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL)ने गुरुग्राम में पहला LPG ATM शुरू किया है.

मिडिल-ईस्ट में दुनियाभर में तेल-गैस संकट देखने को मिल रहा है. भारत में भी LPG क्राइसिस और कालाबाजारी की आशंका के बीच LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई और बुकिंग के नियम भी बदल गये. साथ ही सरकार ने LPG का उत्पादन बढ़ाने के भी निर्देश दिये ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. वहीं, BPCL ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम में एलपीजी एटीएम शुरू कर आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है.

ये भी पढ़े : ‘टाइगर नहीं, खदान-रिसॉर्ट्स का कारोबार बचा रही सरकार’- SCTH पर जूली का बड़ा हमला

गुरुग्राम के सोहना में सेक्टर -33 स्थित एक रेजिडेंशियल टाउशिप में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने देश का पहला LPG ATM शुरू किया है. जहां उपभोक्ताओं को महज कुछ ही मिनट में LPG उपलब्ध हो रही है. यह ऑटोमैटिक एलपीजी वेंडिंग सिस्टम लोगों के खाली सिलेंडर को भरे हुए हल्के कंपोजिट सिलेडरों से 2-3 मिनट में बदलने की सुविधा दे रहा है. ये वेंडिंग मशीन 24×7 चालू रहेगी और पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस है. यूजर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) दर्ज कर अपने सिलेंडर पर मौजूद बारकोड स्कैन कर LPG ले सकेंगे. इसके लिए UPI, Credit Card, Debit Card या नेट बैंकिंग के जरिये पेमेंट कर सकेंगे. यहां बता दें कि लोहे के सिलेंडर की जगह एलपीजी एटीएम कंपोजिट सिलेंडर देता है.