Rajyasabha: राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हुए भावुक, अपने भाषण के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- विदाई का जिक्र आते ही मन भारी हो जाता है और समझ नहीं आता कि बात कहां से करें शुरू, सार्वजनिक जीवन में काम करने वाला व्यक्ति कभी नहीं होता रिटायर, न ही टायर्ड होता है, इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज़ में किया मजाक, कहा- मैं देवेगौड़ा को 54 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं और मैंने उनके साथ किया है काफी काम, बाद में पता नहीं क्या हुआ, वो मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ (उन्होंने हमसे प्यार किया, लेकिन शादी मोदी साहब से कर ली), कांग्रेस सांसद खरगे के इतना कहते ही सदन में मौजूद सभी लोग यहां तक कि पीएम मोदी भी जोर-जोर से हंसने लगे, खरगे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल










